facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?

क्या और कितने तरीके का होता है जनरल इंश्योरेंस ? क्यों लेना है जरूरी ?

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:04 PM IST
Insurance

क्या और कितने तरीके का होता है जनरल इंश्योरेंस ? क्यों लेना है जरूरी ?

देश में लोगों की जरूरतों में लगातार आ रहे बदलाव के साथ इंश्योरेंस भी जरुरी हो गया है। यह एक तरह से किसी भी अप्रिय घटना में सुरक्षा कवर का काम करता है।

जनरल इंश्योरेंस एक ऐसी व्यवस्था होती है जो एक प्रीमियम के भुगतान के बदले नुकसान, दुर्घटना, बीमारी, या मृत्यु के लिए मुआवजे की गारंटी प्रदान करने का काम करता है। इसके बदले इंश्योरेंस लेने वाले एक व्यक्ति को तय प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है, जो बीमा कवर के आधार पर तय होता है।

देश में फिलहाल चार तरह के जनरल इंश्योरेंस है, जो लोगों के जीवन में खासा महत्व रखते हैं। इसमें सबसे पहला है

हेल्थ इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस जोखिम कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है। यह आपको मेडिकल से संबंधित स्थितियों से निपटने में मदद करता है। एक हेल्थ इंश्योरेंस कवर राशि तक अस्पताल में भर्ती होने के खर्च को कवर करता है। जब हेल्थ इंश्योरेंस की बात आती है, तो कोई स्टैंडअलोन हेल्थ पॉलिसी या फैमिली फ्लोटर प्लान का विकल्प चुन सकता है जो परिवार के सभी सदस्यों के लिए कवरेज प्रदान करता है।

मोटर या वाहन इंश्योरेंस

हम सभी लोग अपने वाहनों से बहुत प्यार करते हैं। मोटर इंश्योरेंस आपके वाहन को क्षति, दुर्घटना, चोरी जैसे कारकों के बदले कवरेज प्रदान करता है। यह दो रूपों में आता है, थर्ड पार्टी और कॉम्प्रिहेंसिव। जब अपना वाहन किसी एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार होता है, तो ऐसी स्थिति में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस किसी तीसरे पक्ष को होने वाले नुकसान का ध्यान रखता है। हालांकि, आपको एक तथ्य को ध्यान में रखना चाहिए कि यह आपके वाहन के किसी भी नुकसान को कवर नहीं करता है।

वहीं, एक कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी आपके वाहन को आग, भूकंप, चोरी, नुकसान आदि से कवर करती है। साथ ही इसमें तीसरे पक्ष की संपत्ति के नुकसान, शारीरिक चोट या मृत्यु के मामले में भी कवरेज प्रदान करती है।

होम इंश्योरेंस

तेजी से बदलते पर्यावरण के साथ आज अपने मकान का इंश्योरेंस भी कम जरुरी नहीं रह गया है। घर बनाने में बहुत पैसा लगता है और इसलिए अपने घर को एक सही होम इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ सुरक्षित करना महत्वपूर्ण है। घर और हाउसहोल्ड इंश्योरेंस आपके घर और उसमें मौजूद वस्तुओं की सुरक्षा करता है। एक होम इंश्योरेंस बीमा पॉलिसी मानव निर्मित (man-made) और प्राकृतिक परिस्थितियों को कवर करती है।

ट्रेवल इंश्योरेंस

हम सभी को घूमना फिरना और विदेशों में यात्रा करना बहुत अच्छा लगता है। जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा कर रहे होते हैं और सामान खो जाने, यात्रा रद्द होने या उड़ान में देरी के कारण नुकसान होता है, तो ट्रेवल इंश्योरेंस पॉलिसी आपकी सुरक्षा करती है। यदि आप यात्रा के दौरान अस्पताल में भर्ती हैं तो आपको कैशलेस अस्पताल में भर्ती होने की पेशकश भी की जा सकती है।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement