facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

BFSI Summit: SLBC जैसा निकाय बनाने पर विचार- IRDAI चेयरमैन, देवाशिष पांडा

Advertisement

बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट में पांडा ने कहा, ‘इस प्रस्ताव पर अभी विचार चल रहा है। कई राज्य सरकारों ने राज्य स्तरीय समिति गठित करने की पहल की है।

Last Updated- October 31, 2023 | 10:19 PM IST
Proposal to set up SLBC like body under consideration: IRDAI Chairman Debasish Panda

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (Irdai) के चेयरमैन देवाशिष पांडा ने कहा कि बीमा नियामक राज्य स्तरीय बैंकर समिति (एसएलबीसी) की तरह एक निकाय गठित करने पर विचार कर रहा है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट में पांडा ने कहा, ‘इस प्रस्ताव पर अभी विचार चल रहा है। कई राज्य सरकारों ने राज्य स्तरीय समिति गठित करने की पहल की है और कुछ राज्यों ने जिला स्तरीय समितियां भी बनाई हैं।’

एसएलबीसी बैंकरों की राज्य स्तर पर शीर्ष निकाय है, जो सरकार और बैंकों के बीच समन्वय सुनिश्चित करती है।

पांडा ने साइबर और जलवायु संबंधी बढ़ते खतरों पर चिंता जताई और कहा कि बीमा कंपनियों को इन चिंताओं को दूर करने के लिए नीतियां बनाने की जरूरत है। प्राकृतिक आपदा के मामले बढ़ रहे हैं जिससे बीमा कंपनियों को सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है और जलवायु संबंधी जोखिमों का अनुमान लगाने और उसे कम करने उन्नत जलवायु मॉडलिंग की जरूरत है। टिकाऊ और लचीलेपन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीतियां विकसित की जानी चाहिए।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement