facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

PPBL Crisis: Paytm Payments Bank पर बड़ा अपडेट, One97 Communications ने इंटर कंपनी एग्रीमेंट्स खत्म करने का किया ऐलान

Advertisement

पेटीएम की पेरेंट कंपनी ने आज (1 मार्च) घोषणा की है कि पेटीएम और पेटीएम पेंमेट्स बैंक ने कंपनियों के बीच इंटक-कंपनी एग्रीमेंट्स को खत्म करने पर सहमति बन गई है।

Last Updated- March 01, 2024 | 1:15 PM IST
Paytm Payments Bank
Representative Image

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई कार्रवाई के बीच वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने एक बड़ा ऐलान किया है।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी ने आज (1 मार्च) घोषणा की है कि पेटीएम और पेटीएम पेंमेट्स बैंक ने कंपनियों के बीच इंटर-कंपनी एग्रीमेंट्स को खत्म करने पर सहमति बन गई है। वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों कंपनियों के बीच एक-दूसरे पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने एक मार्च, 2024 को इन समझौतों को समाप्त करने और शेयरधारक समझौतों में संशोधन को मंजूरी दी।

वन 97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार (1 मार्च) को स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी। इस खबर के बाहर आते ही Paytm के स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Paytm पर क्यों बरकरार है विदेशी ब्रोकरेज फर्मों का तेजी का नजरिया

Paytm Share Price

1 मार्च के शुरुआती कारोबार में फिनटेक कंपनी पेटीएम के स्टॉक 3 फीसदी की बढ़त के साथ 420 के लेवल को पार कर गया। खबर लिखे जाते समय कंपनी का स्टॉक प्राइस 420.05 रुपये प्रति शेयर पर दिखा।

बता दें कि एक महीने पहले कंपनी का स्टॉक 600 के स्तर के ऊपर था। लेकिन रिजर्व बैंक के द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद Paytm के स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार को दी जानकारी

बीएसई फाइलिंग में कहा गया है, “निर्भरता कम करने की इस प्रक्रिया के तहत पेटीएम और पीपीबीएल ने पारस्परिक रूप से पेटीएम और उसके समूह संस्थाओं के साथ विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को खत्म करने पर सहमति जताई है।” इसके अलावा, पीपीबीएल के शेयरधारकों ने पीपीबीएल के बेहतर संचालन के लिए शेयरधारक समझौते (एसएचए) को सरल बनाने पर भी सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें: Fintech Companies: स्टार्टअप और फिनटेक के लिए RBI हर महीने करेगा बैठक

इससे पहले, पेटीएम ने घोषणा की थी कि वह अन्य बैंकों के साथ नई साझेदारी पर हस्ताक्षर करेगी और अपने ग्राहकों एवं कारोबारियों को निर्बाध सेवाएं देने के लिए कदम उठाएगी। इसके साथ ही पेटीएम ने यह बात दोहराई कि पेटीएम ऐप, पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीनें निर्बाध रूप से काम करती रहेंगी।

विजय शेखर शर्मा दे चुके हैं पेटीएम बैंक्स के बोर्ड से इस्तीफा

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पार्ट टाइम नॉन-एक्सेक्यूटिव चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने इस्तीफा दे दिया था। बैंक के बोर्ड का भी पुनर्गठन किया गया है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का अनुपालन नहीं होने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च के बाद ग्राहकों से कोई जमा या भुगतान लेने से रोक दिया है।

पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी थी कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और पूर्व आईएएस अधिकारी रजनी सेखरी सिब्बल की नियुक्ति के साथ अपने निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया है। कंपनी ने कहा था कि ये सभी हाल ही में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं।

दूसरे बैंकों में जाएगा Paytm का UPI हैंडल

RBI ने ऐलान किया था कि पेटीएम के यूपीआई हैंडल यानी @paytm (भुगतान के लिए वर्चुअल एड्रेस या वीपीए) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाय कुछ चुने हुए बैंकों को सौंप दिया जाएगा ताकि सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। रिजर्व बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से इस बारे में पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के अनुरोध पर विचार करने को कहा था।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement