facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Fintech Companies: स्टार्टअप और फिनटेक के लिए RBI हर महीने करेगा बैठक

Advertisement

वित्त मंत्री ने स्टार्टअप और फिनटेक फर्मों के साथ आज हुई बैठक में अपने सुझाव दिए।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:18 PM IST
FM Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टार्टअप और फिनटेक कंपनियों की चिंता को दूर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को उनके साथ हर महीने बैठक करने के लिए कहा है।

वित्त मंत्री ने स्टार्टअप और फिनटेक फर्मों के साथ आज हुई बैठक में अपने सुझाव दिए। इस बैठक में रेजरपे, क्रेड और वेंचर कैपिटल फर्म पीक-15 सहित करीब 50 फर्मों के आला अधिकारी शामिल थे।

एक अधिकारी ने कहा, ‘वित्त मंत्री ने आरबीआई को सुझाव दिया कि स्टार्टअप और फिनटेक फर्मों की चिंताएं और दिक्कतें दूर करने के लिए वह हर महीने एक तय तारीख पर उनके साथ वर्चुअल बैठक करे।’ अधिकारी ने यह भी कहा कि बैठक में स्टार्टअप संस्थापकों या फिनटेक कंपनियों की ओर से पेटीएम संकट के कारण कोई परेशानी या चिंता नहीं दिखी।

स्टार्टअप कंपनियों ने बैठक में साइबर सुरक्षा से संबंधित चिंता का मसला भी उठाया। कुछ स्टार्टअप ने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसी धोखाधड़ी से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए। स्टार्टअप और फिनटेक फर्मों ने गिफ्ट सिटी के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

बैठक में वित्तीय सेवाओं के सचिव विवेक जोशी, डीपीआईआईटी सचिव राजेश कुमार सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव एस कृष्णन के साथ आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर भी मौजूद रहे।

भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के अधिकारियों ने भी इसमें शिरकत की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब आरबीआई ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कड़ी कार्रवाई की है। इससे फिनटेक उद्योग में नियामकीय अनुपालन का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement