facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभव

Paytm UPI हैंडल दूसरे बैंकों में जाएगा, RBI ने NPCI को दिए निर्देश

Advertisement

Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 ने दरख्वास्त की है कि यूपीआई चैनल के लिए उसे थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बना दिया जाए ताकि पेटीएम ऐप पर UPI सेवा चलती रहे।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:49 PM IST
Paytm

पेटीएम पेमेंट्स बैंक 15 मार्च से बंद होना है मगर भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कुछ और उपायों की घोषणा की ताकि बैंक बंद होने के बाद लोगों को कम से कम परेशानी हो। उसने कहा कि पेटीएम के यूपीआई हैंडल यानी @paytm (भुगतान के लिए वर्चुअल एड्रेस या वीपीए) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाय कुछ चुने हुए बैंकों को सौंप दिया जाएगा ताकि सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए।

रिजर्व बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से कहा है कि वह इस बारे में पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के अनुरोध पर विचार करे। वन 97 ने दरख्वास्त की है कि यूपीआई चैनल के लिए उसे थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) बना दिया जाए ताकि पेटीएम ऐप पर यूपीआई सेवा चलती रहे।

बैंकिंग नियामक ने कहा, ‘यह भी कहा गया है कि यदि एनपीसीआई वन 97 को टीपीएपी का दर्जा देता है तो दिक्कत से बचने के लिए @paytm हैंडल को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से हटा लिया जाए और चुने गए बैंकों को बिना रुकावट सौंप दिया जाए। पेटीएम से बना थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर तब तक किसी भी नए यूजर को नहीं जोड़ेगा, जब तक उसके सभी पुराने यूजर संतोषजनक तरीके से नए हैंडल पर नहीं पहुंच जाते।’

जनवरी 2024 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूपीआई भुगतान के लिए फोनपे और गूगल पे के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म था। उस महीने इस प्लेटफॉर्म के जरिये 1.92 लाख करोड़ रुपये के कुल 157 करोड़ लेनदेन हुए। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बाजार हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है, जबकि 80 फीसदी यूपीआई लेनदेन फोनपे और गूगल पे पर ही होते हैं।

आरबीआई ने कहा कि @paytm हैंडल को बिना दिक्कत अन्य बैंकों पर भेजने के लिए एनपीसीआई बड़े यूपीआई लेनदेन को अंजाम देने की क्षमता दिखाने वाले 4-5 बैंकों को भुगतान सेवा प्रदाता बैंक का प्रमाणपत्र दे सकता है। उसने कहा, ‘यह ज्यादातर लेनदेन एक ही प्लेटफॉर्म पर होने से रोकने के एनपीसीआई के पैमानों के हिसाब से ही है।’

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement