facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

नए साल से पहले Paytm ने की बड़ी छंटनी, 1000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला

Advertisement

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम विभिन्न व्यवसायों को फिर से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया में है और इस प्रकार, कॉस्ट कम करने के लिए कंपनी ने इतनी बड़ी छंटनी की है।

Last Updated- December 25, 2023 | 9:50 AM IST
Paytm
Representative Image

Paytm Layoffs: फिनटेक स्टार्टअप पेटीएम (Paytm) ने साल 2023 खत्म होने से पहले अपने कर्मचारियों को तगड़ा झटका दे दिया है। खबरों के अनुसार, पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है।

क्यों की छंटनी?

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम विभिन्न व्यवसायों को फिर से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया में है और इस प्रकार, कॉस्ट कम करने के लिए कंपनी ने इतनी बड़ी छंटनी की है। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में कंपनी में और अधिक छंटनी हो सकती है। ईटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि ये छंटनी पिछले कुछ महीने के भीतर हुई है और इसमें पेटीएम की कई यूनिट के कर्मचारी शिकार हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Infosys को लगा बड़ा झटका, ग्लोबल क्लाइंट ने रद्द की इतने अरब डॉलर की डील

10 फीसदी वर्कफोर्स पर पड़ेगा असर

पेटीएम की इस छंटनी में उसके पूरे वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रभावित होगा।

बता दें कि फिनटेक कंपनी में हुई ये छंटनी इस साल डिजिटल कंपनियों में होने वाली सबसे बड़ी छंटनियों में से एक कही जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम की पैरेंट कंपनी अधिकतर छंटनी लोन बिजनेस यूनिट से कर सकती है। हालांकि अभी पेटीएम की ओर से इस छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस पर नहीं बढ़ा हवाई किराया, मांग गिरने से यात्रियों के लिए तरस गईं कंपनियां

RBI की नई गाइडलाइंस के बाद हुई छंटनी

ऐसा भी माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा अनसिक्योर्ड लोन पर की गई नियामकीय सख्तियां के कारण Paytm पर असर पड़ा है। बता दें कि ले-ऑफ के अलावा कंपनी ने स्मॉल टिकट कंज्युमर लेंडिंग और Buy Now Pay Later जैसी सर्विस को बंद करने का फैसला लिया।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement