facebookmetapixel
Advertisement
Lalithaa Jewellery Mart IPO: आज से खुला ₹1,700 करोड़ का IPO; जानें कीमत, लॉट साइज और GMPShiprocket IPO: आज अलॉटमेंट, 100 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद किसे मिलेगा शेयर? GMP ₹33, NSE-BSE पर ऐसे चेक करेंओला इलेक्ट्रिक का बड़ा दांव: घर से पावर ग्रिड तक बिजली स्टोर करेगा ‘शक्ति’, कीमत ₹99,999 से शुरूभारतीय बाजारों में आज बिकवाली से ₹1 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, कौनसे फैक्टर्स बना रहे दबाव?यूजर्स के लिए UPI ट्रांजैक्शन मुफ्त, फिर कैसे चलता है सिस्टम? ‘जीरो फीस’ मॉडल का पूरा गणितमल्टीबैगर स्टॉक फिर करेगा धमाका! नतीजों के बाद अशोक लेलैंड पर 40% अपसाइड का टारगेट; ब्रोकरेजेज ने क्यों जताया भरोसा?FMCG कंपनियों ने सिर्फ 30% लागत ग्राहकों पर डाली, आगे और महंगे हो सकते हैं रोजमर्रा के सामानमोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?

DATE with Tech: ‘अकाउंट एग्रीगेटर’ के पास ग्राहकों का फाइनैंशियल डेटा पूरी तरह सुरक्षित- वित्त मंत्री

Advertisement

सीतारमण ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं के लिए पब्लिक प्लेटफॉर्म बनाने के पीछे सरकार की सोच ग्राहक डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

Last Updated- November 23, 2023 | 6:54 PM IST
Digital Acceleration and Transformation Expo

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि ‘अकाउंट एग्रीगेटर’ (AA) के साथ साझा किया गया ग्राहकों का डेटा भारत में पूरी तरह सुरक्षित है। अकाउंट एग्रीगेटर ऐसी वित्तीय इकाइयां हैं जो ग्राहकों की सहमति होने पर उनका डेटा वित्तीय सूचना प्रदाताओं (FIP) से लेकर वित्तीय सूचना उपयोगकर्ताओं (FIU) के साथ साझा करती हैं।

सीतारमण ने अकाउंट एग्रीगेटर योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए कहा, ‘‘यह उतना नहीं है जितना मैं चाहती हूं। यह बेहतर हो सकता है। इसका मतलब है कि या तो इस बारे में समुचित जागरूकता नहीं पैदा हो पाई है या फिर इस प्रौद्योगिकी को अधिक सरल बनाने की जरूरत है।’’

उन्होंने यहां आयोजित ‘डेट विद टेक’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के बैंकों ने एक बार मेरे साथ इसकी समीक्षा की है। बैंक इस योजना के सदस्य या हिस्सा बन गए हैं और वास्तव में इससे मदद मिली है।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैंकों का उत्साह बढ़ाने पर ही यह योजना हर ग्राहक तक पहुंच सकेगी।

वित्त मंत्री ने ग्राहकों के डेटा या ब्योरे की सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंताओं को दूर करते हुए कहा, ‘‘शुरुआत में ऐसी आशंकाएं थीं कि अकाउंट एग्रीगेटर डेटा बैंक पर कब्जा कर लेंगे। लेकिन वे इस डेटा को अपने पास नहीं रख सकते हैं। वे सिर्फ इसे आगे बढ़ाने का जरिया हैं। न तो लाभार्थी ग्राहक और न ही बैंक ऐसा कर सकते हैं।’’

सीतारमण ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं के लिए पब्लिक प्लेटफॉर्म बनाने के पीछे सरकार की सोच ग्राहक डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस क्षण आप अपना डेटा देने के लिए तैयार होंगे उसे किसी गतिरोध के बगैर साझा किया जाएगा। डेटा सुरक्षा के संदर्भ में मैं भारतीय नागरिकों को यह भरोसा दिला सकती हूं कि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।’’

भारत में बीमा उत्पादों की सीमित जनसंख्या तक पहुंच होने के मुद्दे पर सीतारमण ने कहा कि बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए अनुसूचित कमर्शियल बैंकों ने कई तरह की पहल की हैं।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 6:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement