facebookmetapixel
Advertisement
UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

छोटी अवधि में भले ही बढ़े पर गिरावट के आसार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:21 PM IST

पिछले सप्ताह बाजार लगातार गिरावट की ओर चला। 2550 पर पहुचंने के बाद निफ्टी में मामूली सा सुधार आया और वह 2620 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 6.4 फीसदी गिरकर 8325 पर बंद हुआ। रुपया लुढ़का तो डेफ्टी भी 6.7 फीसदी गिर गया। जूनियर में 7.3 फीसदी और बीएसई 500 में 6.7 फीसदी की गिरावट आई। 

बड़े शेयरों से कहीं ज्यादा गिरा। गिरावट पर कारोबार बढ़ने के साथ ही नकारात्मक धारणाएं दिखाई दीं। विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थानों ने भारी बिकवाली की।
नजरिया
बाजार अब छोटी अवधि में थोड़ा बढ़ सकता है। यह 2500-2550 पर लौटने से पहले 2750-2850 के बीच प्रतिरोध झेलेगा। मध्यावधि रुझान एकदम नकारात्मक है और काफी आसान है कि निफ्टी 2500 से भी नीचे जाए। ऐसी स्थिति में निफ्टी अक्टूबर 2008 का न्यूनतम स्तर 2250 छू सकता है।
दलील
शुक्रवार को थोड़ी से शॉर्ट कवरिंग हुई। इससे बाजार थोड़ा बढ़ सकता है। ऊपर में यह 2750-2850 और नीचे में 2550 के बीच रह सकता है। अगले दो तीन सप्ताह में बाजार अपने सपोर्ट का परीक्षण करने की तैयारी में है।
दूसरी दलील
बाजार में बड़े रुझान के लिए बाहर से काफी कुछ सहारे की जरुरत पड़ेगी। दुर्भाग्य से अगला दौर काफी कुछ राजनैतिक अनिश्चितताओं पर निर्भर है और संभावना यही है कि मंदी का असर और बढ़ेगा। हद से हद निफ्टी 2550-2850 के दायरे में कारोबार करता रह सकता है।
तेजड़िये और मंदड़िये
अगले सप्ताह कारोबारियों को थोड़ी जटिल स्थिति देखनी पड़ सकती है। क्योंकि बाजार में शॉर्ट टर्म रैली चल सकती है। ऐसे में कारोबारियों को स्टॉप लॉस पर अंकुश रखना होगा और खरीद के लिए सही मौके का इंतजार करना होगा। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोई सामान्य नियम नहीं है।
आदित्य बिड़ला नुवो
मौजूदा भाव: 356
लक्ष्य: 335
कारोबार में इजाफे के साथ ही यह शेयर गिरावट की ओर चला है। अगला लक्ष्य बता पाना मुश्किल है। लेकिन न्यूनतम लक्ष्य 335 रुपया होना चाहिए। आंशका है कि यह और गिर सकता है। 365 पर स्टॉप लॉस लगाएं और शॉर्ट करें। 
भारती एयरटेल
मौजूदा भाव: 602 रुपये
लक्ष्य: 630
इस शेयर को 590 रुपये पर कुछ सपोर्ट मिला है। पर बढ़त अगली तेजी में ही आएगी। 590 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा है और लान्ग जाएं। इसका लक्ष्य 630-635 रुपये के आस-पास रहेगा। 625 के ऊपर मुनाफा बुक करें।

Advertisement
First Published - March 8, 2009 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement