facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों में उच्च पदों के लिए लोगों की उपलब्धता सीमित क्यों?विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए मजबूत BIT और भरोसेमंद नीतियां हैं जरूरीJio Financial Services Q1 Results: मुनाफा 156% बढ़कर ₹830 करोड़ पर, रेवेन्यू तीन गुना से ज्यादा बढ़ा20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद भी भारत क्यों मंगा रहा विदेश से एथेनॉल? जानिए पूरी कहानीCredit Card के Hidden Charges! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे फालतू पैसे?RIL Q1 Results Preview: O2C, जियो और रिटेल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज के अनुमानEPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंसबारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

UPI ट्रांजेक्शन लिमिट पर अमल की समय सीमा बढ़ी, फोनपे और गूगल पे को राहत

Advertisement

एनपीसीआई ने 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई सीमा लागू करने की समय-सीमा, यूपीआई में 32% की जबरदस्त वृद्धि

Last Updated- December 31, 2024 | 10:04 PM IST
UPI

नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूपीआई ऐप पर ट्रांजेक्शन संबंधित सीमा पर अमल करने के लिए लागू समय-सीमा दो साल तक बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है। यह लगातार दूसरी बार है जब एनपीसीआई यूपीआई ऐप द्वारा किए जाने वाले लेनदेन की मात्रा पर सीमा लागू करने की समय सीमा आगे बढ़ा रहा है।

इस घटनाक्रम से इस सेगमेंट की बाजार दिग्गजों फोनपे और गूगल पे को राहत मिलने की संभावना है। ये कंपनियां देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन का बड़ा हिस्सा प्रबंधित करती हैं। एनपीसीआई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में फोनपे और गूगल पे ने 47.8 प्रतिशत और 37.02 प्रतिशत यूपीआई लेनदेन प्रोसेस किए। एनपीसीआई ने मौजूदा थर्ड पार्टी ऐप्लीकेशन प्रदाताओं (टीपीएपी) के अनुपालन के लिए समय-सीमा दो अन्य वर्ष तक बढ़ा दी है। यह ऐसे समय में हुआ है जब रियल-टाइम भुगतान प्रणाली में लेनदेन की मात्रा के संदर्भ में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है।

इस साल नवंबर तक यूपीआई ने 155.44 अरब ट्रांजेक्शन दर्ज किए, जो कैलेंडर वर्ष 2023 के 117.58 अरब ट्रांजेक्शन की तुलना में 32.2 फीसदी की वृद्धि है।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement