facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का मौका! इस हफ्ते NSE, HERO मोटर्स समेत 11 कंपनियों के आएंगे IPO, पैसा रखें तैयारब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा की

भीम ऐप ने UPI सर्कल के लिए फुल डेलीगेशन फीचर किया शुरू, सेकेंडरी यूजर को भुगतान की अनुमति

Advertisement

यह फीचर प्राइमरी यूजर को अपने भरोसेमंद सेकेंडरी कॉन्टैक्ट को अपने अकाउंट से यूपीआई भुगतान करने का अधिकार देगा जिसकी अधिकतम मासिक सीमा 15,000 रुपये होगी

Last Updated- November 25, 2025 | 10:25 PM IST
BHIM
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) ऐप ने यूपीआई सर्कल के लिए आज फुल डेलीगेशन फीचर पेश किया। इसका मकसद रियल-टाइम पेमेंट रेल पर नए यूजर जोड़ना है। यह फीचर प्राइमरी यूजर को अपने भरोसेमंद सेकेंडरी कॉन्टैक्ट को अपने अकाउंट से यूपीआई भुगतान करने का अधिकार देगा जिसकी अधिकतम मासिक सीमा 15,000 रुपये होगी।

भीम की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी ललिता नटराज ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इससे यूपीआई में बहुत सारे नए यूजर आएंगे। उदाहरण के लिए वरिष्ठ नागरिक जैसे लोग हिचकने वाले यूजर होते हैं। बच्चे, जो आम तौर पर किशोर होते हैं, यूपीआई का इस्तेमाल करना जानते हैं। लेकिन पॉकेट मनी चाहते हैं। ये श्रेणियां आपको पारिस्थितिकी तंत्र में सुरक्षित तरीके से नए यूजर प्रदान करती हैं।’

कोई प्राइमरी अकाउंट यूपीआई भुगतान को पांच सेकेंडरी यूजर तक सौंप सकता है। लेकिन हर सेकेंडरी यूजर को भुगतान के लिए सिर्फ एक प्राइमरी अकाउंट से जोड़ा जा सकता है। किसी सेकेंडरी यूजर का बैंक अकाउंट हो भी सकता है और नहीं भी। अलबत्ता उन्हें भीम ऐप पर किसी मान्य वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) के साथ पंजीकृत होना चाहिए। फिलहाल यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के 45 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। इसे नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा संचालित किया जाता है। 

यूपीआई सर्कल को साल 2024 में शुरू किया गया था। इसमें आंशिक और पूरी तरह से डेलीगेट वाले भुगतान फीचर हैं। फुल डेलीगेशन के उलट आंशिक डेलीगेशन के मामले में हर लेनदेने के लिए प्राइमरी यूजर से मंजूरी की जरूरत होती है। नटराज ने कहा, ‘हमें लगता है कि फुल डेलीगेशन पेश किए जाने के नतीजतन फुल और आंशिक दोनों को अपने खास इस्तेमाल के मामले मिलेंगे और दोनों ही बढ़ेंगे।’

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement