facebookmetapixel
Advertisement
ऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलअमेरिका ने भारत-यूएस ट्रेड डील की फैक्ट शीट में किए बदलाव, दाल और डिजिटल टैक्स हटाएमौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंड

पूर्वोत्तर भारत के यहूदियों के लिए इजरायल ने खोला दरवाजा, 2030 तक पूरी होगी ‘अलियाह’ प्रक्रिया

Advertisement

इजरायल की ‘जुइश एजेंसी’ ने कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर भारत से बेनी मेनाशे समुदाय के अलियाह (आव्रजन) को पूरा करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल को रविवार को मंजूरी दी

Last Updated- November 25, 2025 | 9:42 PM IST
Israel flag
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इजरायल सरकार ने अगले पांच वर्षों में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से शेष सभी 5,800 यहूदियों को लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन यहूदियों को आमतौर पर ‘बेनी मेनाशे’ कहा जाता है। इजरायल की ‘जुइश एजेंसी’ ने कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर भारत से बेनी मेनाशे समुदाय के अलियाह (आव्रजन) को पूरा करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल को रविवार को मंजूरी दी।

एजेंसी ने कहा, ‘इस ऐतिहासिक निर्णय से 2030 तक इस समुदाय के लगभग 5,800 सदस्य इजरायल आएंगे। इनमें से 1,200 सदस्यों को 2026 में लाने के लिए स्वीकृति मिल गई है।’

यह पहली बार होगा जब ‘जुइश एजेंसी’ पूर्व-आव्रजन प्रक्रिया का नेतृत्व करेगी। इस योजना के लिए लगभग 9 करोड़ शेकेल (2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के विशेष बजट की आवश्यकता होगी, जिसे इन आप्रवासियों को लाने, धर्म संबंधी शिक्षा, आवास, हिब्रू पाठ और अन्य जरूरतों पर खर्च किया जाएगा।

आगामी दिनों में रब्बियों (धार्मिक नेताओं) का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है। यह एक दशक में पहला और अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल होगा। यह प्रतिनिधिमंडल लगभग 3,000 बेनी मेनाशे लोगों से मिलेगा, जिनके इजरायल  में रिश्तेदार हैं।’ 

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 9:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement