facebookmetapixel
Advertisement
ITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंहजियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगाजियो का 5 साल का प्लान: AI, 5G और 6G पर बड़ा दांवJio IPO को मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी; सेबी के पास दाखिल होगा DRHPEPFO Update: 5 साल से पहले PF निकाला तो कितना कटेगा टैक्स? EPFO 3.0 से पहले जान लें जरूरी बातBSE पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; BUY रेटिंग के सा​थ कवरेज शुरू, 21% अपसाइड का टारगेट

बरेली राजमार्ग परियोजना और मुंबई मेट्रो वन

Advertisement

NARCL की फंसे ऋणों पर नजर

Last Updated- November 05, 2024 | 10:18 PM IST
NARCL

सरकारी स्वामित्व वाली राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) बरेली राजमार्ग परियोजना के 1737 करोड़ रुपये के फंसे हुए ऋण के अधिग्रहण में प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है। सूत्रों के मुताबिक ऋणदाताओं के समूह को बरेली राजमार्ग परियोजना पर 30 अक्टूबर को हुए स्विस चैलेंज में प्रति निविदा प्राप्त नहीं हुई थी। सरकारी स्वामित्व वाली एआरसी ने ऋणों के लिए 300 करोड़ रुपये की एंकर निविदा दी थी जिससे ऋणदाताओं को 17 प्रतिशत की वसूली होती।

इसके अलावा एनएआरसीएल ने मुंबई मेट्रो वन के फंसे हुए कर्ज के लिए 1,063 करोड़ रुपये की एंकर निविदा दी। मुंबई मेट्रो वन के ऋणदाताओं के समूह का 28 नवंबर को स्विस चैलेंज नीलामी प्रस्तावित है। एनएआरसीएल की एंकर नीलामी से ऋणदाताओं को 86 प्रतिशत की वसूली होती है।

यदि स्विस चैलेंज नीलामी के दौरान कोई जवाबी निविदा नहीं मिलती है तो एनएआरसीएल को निविदा का विजेता घोषित किया जा सकता है। इस सिलसिले में एनएआरसीएल को ईमेल भेजा गया था लेकिन खबर छपने तक जवाबनहीं मिला।

भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में उधारी देने वालों के समूह की तरफ से आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स ऐंड सिक्योरिटीज ने बरेली राजमार्ग परियोजना के गैर निष्पादित ऋणों के लिए जवाबी निविदाएं आमंत्रित की थीं।

एनएआरसीएल ने संपत्ति के लिए 300 करोड़ रुपये की एंकर निविदा आमंत्रित की थी जो 15:85 के अनुपात में नकदी व सिक्योरिटी थी। बरेली राजमार्ग परियोजना स्पेशन पर्पज व्हीकल था और इसके प्रमोटर ईरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग और ओजीएससी- सिबमोस्ट थे।

यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के मौजूदा दो लेन सड़क को बरेली से सीतापुर तक चार लेन बनाने के लिए थी। इस परियोजना के लिए ऋण देने वालों के समूह में एसबीआई, पंजाब नैशनल बैंक, इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस कंपनी (आईआईएफसीएल), बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हैं। नीलामी दस्तावेज के अनुसार इस समूह में सबसे ज्यादा ऋण एसबीआई का 693.21 करोड़ रुपये का था।

Advertisement
First Published - November 5, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement