facebookmetapixel
Advertisement
इंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजर

बैंकों ने चालू वित्त वर्ष में अबतक बॉन्ड के जरिये रिकॉर्ड 91,500 करोड़ रुपये जुटाए: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 8:15 PM IST
Bonds

नकदी की तंग स्थिति के बीच बैंकों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक रिकॉर्ड 91,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए हैं और वित्त वर्ष के अंत तक इसके 1.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को एक टिप्पणी में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक बैंकों ने कुल 91,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए हैं। यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 80,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने का था जो वित्त वर्ष 2016-17 में बना था।

इक्रा रेटिंग्स ने कहा कि इस आंकड़े के मार्च 2023 के अंत तक 1.3-1.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है। बैंक पूंजी जुटाने के लिए वैकल्पिक साधन के तौर पर बॉन्ड जारी करते हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ऋण एवं जमा के बीच का फासला बढ़ने से बैंकों ने पूंजी जुटाने के लिए इस वित्त वर्ष में रिकॉर्ड मात्रा में बॉन्ड जारी किए हैं।

इस वित्त वर्ष के अंत तक जमा की तुलना में ऋण की मांग बनी रहने का अनुमान है। उसने कहा कि 16 दिसंबर तक कर्ज बढ़कर 12.7 लाख करोड़ रुपये जबकि कुल जमा 8.9 लाख करोड़ रुपये था। इक्रा ने कहा कि ऋण एवं जमा के इस फासले को दूर करने के लिए बैंकों ने वित्तपोषण के कई तरीके अपनाए हैं जिनमें बॉन्ड जारी करना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: Updated ITR जमा करने के लिए 90 दिनों से भी कम समय

बैंकों की तरफ से जारी सकल बॉन्ड राशि वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 90,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा करीब 70,000 करोड़ रुपये था। इक्रा में उपाध्यक्ष एवं वित्तीय क्षेत्र रेटिंग के प्रमुख आशय चोकसी ने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष के अंत तक समूची प्रणाली में ऋण-जमा अनुपात बढ़कर 76.3-76.5 फीसदी तक हो जाएगा। यह अनुपात 16 दिसंबर, 2022 को 74.8 फीसदी पर था।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 8:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement