facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

पिरामल फाइनेंस श्रीराम लाइफ में 14.72% हिस्सेदारी Sanlam ग्रुप को बेचेगी, ₹600 करोड़ का सौदा

यह सौदा पूरा होने के बाद श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में सैनलम ग्रुप की हिस्सेदारी बढ़कर 37.72 प्रतिशत हो जाएगी।

Last Updated- December 19, 2025 | 4:44 PM IST
Piramal Finance
Representational Image

पिरामल फाइनेंस ने शुक्रवार को कहा कि वह श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में अपनी पूरी 14.72 प्रतिशत हिस्सेदारी साउथ अफ्रीका स्थित सैनलम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड को ₹600 करोड़ में बेचेगी। सैनलम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड, सैनलम इमर्जिंग मार्केट्स की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है और यह सैनलम ग्रुप का हिस्सा है। ग्रुप का मुख्यालय दक्षिण अफ्रीका में है और यह अफ्रीका की प्रमुख फाइनैंशल सर्विसेज समूह है।

कंपनी ने बताया कि यह ट्रांजैक्शन 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके लिए आवश्यक नियामकीय मंजूरियां जरूरी होंगी, जिनमें भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की अनुमति भी शामिल है। पिरामल फाइनेंस ने कहा कि इस सौदे से मिलने वाली राशि से उसकी बैलेंस शीट और मजबूत होगी। यह सौदा पूरा होने के बाद श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में सैनलम ग्रुप की हिस्सेदारी बढ़कर 37.72 प्रतिशत हो जाएगी।

कंपनी के अनुसार, 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस का पिरामल फाइनेंस की कुल आय में योगदान ₹12.68 करोड़ रहा, जो कि डिविडेंड के रूप में प्राप्त हुआ था। यह कुल राजस्व का लगभग 0.12 प्रतिशत था।

Also Read | जापान की MUFG श्रीराम फाइनेंस में 20% खरीदेगी हिस्सेदारी, ₹39,618 करोड़ का निवेश

पिरामल फाइनेंस ने यह भी कहा कि श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी का मॉनेटाइजेशन उसकी नॉन-कोर एसेट्स को बेचने की रणनीति के अनुरूप है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह आगे भी अपने अन्य शेष नॉन-कोर एसेट्स के लिए इसी तरह की रणनीति अपनाती रहेगी। श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस का संयुक्त प्रमोशन श्रीराम ग्रुप (श्रीराम कैपिटल के जरिए) और दक्षिण अफ्रीका के Sanlam Group द्वारा किया गया है। फिलहाल श्रीराम कैपिटल सबसे बड़ा शेयरधारक है, जिसके पास करीब 47 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि Sanlam Group के पास लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

First Published - December 19, 2025 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट