facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

बेहतर रिटर्न के लिए स्टेट बैंक का नया बिजनेस मॉडल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:43 AM IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बेहतर तरीके से कारोबार करने के लिए नए बिजनेस मॉडल्स बना रहा है।


इसके तहत बैंक अपने फंड के बेहतर निवेश और कारोबार के विभिन्न सेगमेन्ट से होने वाले रिटर्न की समीक्षा करेगा।  इन मॉडल्स का उद्देश्य बेहतर प्लानिंग और संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है।

एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बैंक के प्रदर्शन का जो फीडबैक मिल रहा है, खासकर डूबने वाले कर्जों पर, इसने बैंक को मजबूर कर दिया है कि वो अपने हर सेगमेन्ट के कारोबार पर मिल रहे रिटर्न पर ध्यान दे।

संसाधन कीमती होते हैं और इनका बेहतर इस्तेमाल जरूरी है। कर्ज बांटने के मामले में भारत का यह सबसे बड़ा बैंक इस मशक्कत में किसी बाहरी सलाहकार की सेवाएं नहीं लेगा और यह सब अपने आंतरिक संसाधनों से ही करेगा। एसबीआई ने अपने व्यापार को विभिन्न खंडों जैसे रिटेल, लघु और मध्यम उद्योग, कृषि, मिड- कॉरपोरेट और बड़ी कंपनियों में विभाजित किया है।

गौरतलब है कि मार्च 2008 में बैंक के कुल नॉन-परफॉर्मिंग एसेट 3.04 प्रतिशत बढ़कर 12,837 करोड रुपए हो गया है। पिछले साल यह 9,998 करोड़  रुपए था। दूसरी तरफ एसएमई, रिटेल और कृषि लोन में  खासी वृध्दि दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - May 20, 2008 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement