facebookmetapixel
Advertisement
LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमा

बीमा व्यवसाय को मजबूत बनाएगी एसबीआई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:04 AM IST

देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक ऋणदाता, भारतीय स्टेट बैंक की योजना है कि वह भविष्य में आनेवाली पूंजी का उपयोग उसकी सहयोगी बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ को मजबूत करने में करेगी, जिसके लिए एसबीआई बाजार के उचित स्थिति के इंतजार में है ताकि आईपीओ के जरिये फंड इकट्ठा किया जा सके।
हालांकि कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उदय शंकर रॉय ने एसबीआई लाईफ इंशुरंस में ताजा पूंजी लगाने की कोशिश में रकम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने बताया कि यह बताना तो काफी कठिन है। लेकिन व्यापार की आवश्यकताओं के अनुसार ही यह निर्भर करेगा।
आईपीओ के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि आईपीओ को लेकर हमारी योजनाएं जारी हैं। लेकिन वर्तमान के बाजार के परिदृश्य में यह बताना असंभव है कि बाजार दोबारा कब परवान चढ़ेगा।
एसबीआई के प्रमुख ओ पी भट्ट ने पूर्व में बताया था कि वर्ष 2009 के अंत तक बाजार में एसबीआई लाईफ इंशुरंस का दबदबा होगा। गौरतलब है कि एसबीआई लाइफ में इस प्रमुख बैंक का 76 फीसदी हिस्सा है, जबकि 24 फीसदी हिस्सा बीएनपी परिबास के पास है।

Advertisement
First Published - December 25, 2008 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement