facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

14 पैसे लुढ़क कर रुपया 48.71/72 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:33 AM IST

अमेरिकी संसद सीनेट में आज 829 अरब डॉलर के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी मिलने की उम्मीदों के बीच डॉलर में मजबूती दर्ज की गई है, और जिस कारण शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे लुढ़क कर 48.71/72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में आज के कारोबार के दौरान भारतीय रुपया कल बंद हुए 48.57/58 के स्तर के मुकाबले आज 48.68/69 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। इसके बाद कारोबार के आगे बढ़ने के साथ ही तीन दिनों की बढ़त पर पानी फेरते हुए रुपया 48.71/72 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार के दौरान रुपया 48.65 और 48.79 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि अमेरिकी संसद सीनेट में आज प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा होने की पूरी संभावना होने के कारण डॉलर ने अन्य एशियाई मुद्राओं के मुकाबले भी तेजी बनाई हुई है।

Advertisement
First Published - February 10, 2009 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement