facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

रुपया हुआ तेज; 12 पैसे चढ़कर 48.80 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:46 PM IST

एशियाई शेयर बाजारों में आई तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजारों के सूचकांकों में तेजी आने की आशंका के बाद फंडों द्वारा पूंजी प्रवाह में तेजी लाने के अनुमान के कारण बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर डॉलर की बिक्री की गई, मसलन शुरुआती कारोबार के तहत भारतीय मुद्रा रुपया अमेरीकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरीकी मुद्रा के मुकाबले 48.80 के स्तर पर कारोबार कर रही है, जिसमें कल बंद हुए 48.92/93 प्रति डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की तेजी दर्ज की गई है। कल रुपया, अमेरीकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे लुढ़क कर 48.92/48.93 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा के कारोबारियों का कहना है कि एशियाई बाजारों के सूचकांकों में आई तेजी के बाद फंडों द्वारा पूंजी प्रवाह के अनुमान के चलते बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर डॉलर की बिक्री की गई हैं, साथ ही घरेलू बाजारों के पॉजिटीव जोन में खुलने की आशंका के चलते रुपया मजबूत हुआ है।

Advertisement
First Published - February 3, 2009 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement