facebookmetapixel
Advertisement
चीनी कीमतों में तेजी पर सरकार सख्त, डीलरों पर लगाई स्टॉक लिमिट; क्या अब सस्ती होगी चीनी?WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत

शिकायत निवारण के लिए रिजर्व बैंक वसूलेगा शुल्क

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:06 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार की रात बैंकों से ग्राहकों की शिकायतों, निवारण की लागत पर अपने खुलासों को बढ़ाने और शिकायत निवारण तंत्र की गहन समीक्षा करने के लिए कहा। रिजर्व बैंक ने समयबद्घ तरीके से अपने रिवारण तंत्र में सुधार करने में विफल रहने वाले बैंकों के खिलाफ निरीक्षणात्मक कार्रवाई करने की बात कही।
मार्च 2020 के अंत में रिजर्व बैंक के विभिन्न कार्यालयों में शिकायतों की कुल संख्या 3,08,630 थी। रिजर्व बैंक की रुझान और प्रगति रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक लोकपाल कार्यालयों में लंबित 1,95,901 शिकायतों की तुलना में शिकायतों की संख्या में यह तेज उछाल है।
यदि कोई बैंक लगातार बड़ी संख्या में शिकायतों का समाधान नहीं करता है तो साथी बैंकों के औसत से बढ़कर समाधान की लागत उस बैंक से वसूल की जाएगी। फिलहाल बैंकों के लिए निवारण पर कोई शुल्क नहीं है। हालांकि, ग्राहकों को मुफ्त में निवारण की सुविधा मिलती रहेगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह कदम उठाने की आवश्यकता इसलिए पड़ी कि बैंकिंग लोकपाल के समक्ष ग्राहकों की शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है जिस पर बैंकों की ओर से अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 28, 2021 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement