facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

आरबीआई ने रिवर्स रेपो से जुटाए करोड़ों

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:00 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने रिजर्व रेपो के तहत बैंकों से करीब 1,44,913 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि हाल तक मंदी की मार से बेजार बाजार में नकदी का घोर अभाव था, लेकिन आरबीआई द्वारा बैंकों से इस रकम के जुटाने से फिलहाल बाजार में पर्याप्त नकदी होने का पता चलता है।
बैंकों ने, जिनके पास अभी पर्याप्त मात्रा में फंड हैं, नकदी समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत आरबीआई में 1,47,315 करोड रुपये रखे हैं। बाजार में नकदी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद आरबीआई ने केवल एक ही एलएएफ के संचालन करने का फैसला लिया है।
केंद्रीय बैंक एलएएफ का दूसरा सत्र रिपोर्टिंग फ्राइडे को करेगा जिस दिन बैंकों को नकद आरक्षी अनुपात और सांविधिक नकदी अनुपात (एसएलआर) नियमों का पालन करना होता है। उल्लेखनीय है कि आरबीआई एलएएफ का दूसरे सत्र का संचालन सितंबर 2008 से करता आ रहा है।
इस समय बैंक एलएएफ के तहत प्रतिदिन आरबीआई में 1,00,000 करोड रुपये जमा कर रहे हैं। इधर कर्ज की मांग में काफी कमी आई है जबकि बैंक जमा योजना के तहत जुटाई गई राशि के निवेश को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement