facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

स्टेट बैंक के खाते में मुनाफा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:02 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को वित्तीय नतीजों की घोषणा की।


बैंक के मुताबिक, उसने वित्त वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 26.1 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया। वित्त वर्ष 2007-08 में बैंक का मुनाफा 1,883.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,493.19 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।


2007-08 की अंतिम तिमाही में बैंक की आय 16,393.9 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बैंक की आय 12,935.11 करोड़ रुपये रही थी।सालाना नतीजों की बात करें, तो वित्त वर्ष 2007-08 में बैंक की आय 57,645.24 करोड़ रुपये रही, जबकि मुनाफा 6,729.12 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2006-07 में बैंक का मुनाफा 4,541.31 करोड़ रुपये, जबकि आय 44007.59 करोड़ रुपये थी।


बोर्ड ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि बैंक अपने शेयरधारकों को वर्ष 2007-08 के लिए प्रति शेयर 21.50 रुपये का लाभांश देगी।


पीएलआर नहीं बढ़ेगी: स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अल्पावधि में प्रधान उधारी दर (पीएलआर) बढ़ाने की संभावनाओं से इनकार किया है।


2007-08 की चौथी तिमाही
आय – 16393 करोड़ रुपये
मुनाफा – 1883.2 करोड़ रुपये


2006-07 की चौथी तिमाही
आय – 12935  करोड़ रुपये
मुनाफा – 1493.19 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - May 3, 2008 | 1:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement