facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप के यू-टर्न से टूटा कच्चे तेल का बाजार, ब्रेंट 4% से ज्यादा और WTI 5% से ज्यादा लुढ़काStock Market Today: GIFT Nifty में 100 से ज्यादा अंकों की तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; कच्चा तेल करीब 5% फिसलामहिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

पीएनबी उप्र में जारी करेगा बायोमीट्रिक कार्ड

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:55 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) इस साल मार्च तक समाज के कम आय वर्ग के लोगों के लिए 25,000 बायोमीट्रिक कार्ड का वितरण करेगा।
पहले चरण में पीएनबी यह योजना उन क्षेत्रों में लागू करेगा जहां उसके छह पायलट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। पीएनबी के महाप्रबंधक (क्षेत्रीय) एन. के. मेहता का कहना है कि यह बायोमीट्रिक कार्ड रायबरेली, बलिया, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिले में बांटा जा रहा है।
उनका कहना है, ‘अब तक 16,000 बायोमीट्रिक कार्ड का वितरण कर दिया गया है लेकिन इस वित्तीय वर्ष के अंत तक हम 25,000 के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे।’ यह कार्ड बिल्कुल एक आम क्रेडिट कार्ड की तरह ही बना हुआ है और इसमें कार्डधारक का नाम और फोटो भी होता है।
जब बायोमीट्रिक कार्ड को अंगूठे के निशान के साथ हाथ में पकड़े जाने वाले किसी ऑनलाइन उपकरण में डालेंगे तब एक ऑडियो क्लिप से कार्डधारक के नाम की पुष्टि की जाएगी। इसके जरिए उनका लेन-देन का काम पूरा होगा।
मेहता का कहना है, ‘इस स्मार्ट कार्ड के जरिए कार्डधारक बैंकिंग के सामान्य लेन-देन के काम मसलन जमा, निकासी और फंडों के अंतरण और लोन लेने का काम कर सकते हैं।’
उत्तर प्रदेश के इस प्रोजेक्ट के लिए इंटिग्रा पीएनबी का तकनीकी हिस्सेदार है। इसके अलावा बैंक उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में किसान प्रशिक्षण कें द्र खोलने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है।

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement