facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Today: GIFT Nifty में गिरावट के संकेत, एशियाई बाजारों में दबाव; आज Tata Steel समेत कई दिग्गजों के नतीजेRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंद

बैंकों में मालिकाना के बजाय संचालन अहम

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:02 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज कहा कि यह अहम नहीं है कि बैंक का मालिक कौन है, बल्कि यह अहम है कि इसका संचालन कैसे हो रहा है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब सरकार ने कुछ सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने का फैसला किया है, जिस पर व्यापक बहस छिड़ गई है।
साउथ इंडिया चैंबर आफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित सातवें रामचंद्रन मेमोरियल लेक्चर में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बैंकिंक व्यवस्था में बहुत विकास हुआ है और निजी क्षेत्र के तमाम बैंक आए हैं, पीएसयू का एकीकरण हुआ है और इस दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारी बैंकों के निजीकरण से बैंकिंग क्षेत्र या अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा परिदृश्य देख रहे हैं, जहां एसबीआई होगा और कम से कम 6 बड़े बैंंक होंगे। वे सरकार के सोशल बैंकिंग के एजेंडे को चला सकते हैं, जबकि शेष काम निजी क्षेत्र के बैंक कर सकते हैं।’
कुमार ने कहा, ‘1970 की तुलना में आज जरूरतें अलग हैं। कुल मिलाकर यह अहम नहीं है कि मालिकाना अधिकार किसका है, अहम है कि कामकाज किस तरीके से चल रहा है।’

Advertisement
First Published - August 24, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement