facebookmetapixel
Advertisement
बिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

पैनकार्ड भी बनवाएगा अब बैंक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:04 AM IST

इंडियन ओवरसीज बैंक(ओआईबी) ने दिल्ली स्थित वित्तीय सेवा प्रदाता अलंकित एसाइनमेंट लिमिटेड से एक रणनीतिक करार किया है। इसके तहत वह अपने ग्राहकों को कर सूचना नेटवर्क (टीआईएन) के अंतर्गत आने वाली सेवाएं उपलब्ध कराएगा।


बैंक के कार्यकारी निदेशक वीएल मदान ने बताया कि इस करार के तहत बैंक के ग्राहकों को पेनटेन सेवाएं जारी करना, टीडीएस स्वीकारने, टीसीएस पेपर रिटर्न फिजिकल और इलेक्ट्रानिक फार्म आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने आगे बताया कि पेन कार्ड और अन्य जरूरत के लिए अधिकांश लोग सीधे आयकर विभाग से संपर्क करने में परेशानी का अनुभव कर रहे थे। अब बैंक ये सभी सेवाएं अपनी कुछ चयनित शाखाओं में ग्राहकों की ओर से मिले फीडबैक के आधार पर उपलब्ध कराएगा। अभी वह देशभर में 20 शाखाओं में ये सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। बाद में जरूरत के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

शहर में आज से बैंक की पांच शाखाओं पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। बैंक के नए करार के तहत ग्राहकों को पेनटेन कार्ड के लिए आवेदन और आवंटन,पेन पंजीकरण सुविधा और टीडीएस स्वीकारना ,पेनटेन कार्ड का नंबर बदलने के आवेदन को स्वीकारना, टीसीएस, एआईआर, ई-टीबीएएफऔर पेपर रिटर्न आदि सुविधाएं मिलेंगी। अंकित एसाइनमेंट लिमिडेट के सीएमडी अलोक अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि दोनों संस्थानों के साथ ग्राहकों और सामान्य व्यक्ति के लिए यह रणनीतिक साझेदारी फायदे का सौदा साबित होगी।

Advertisement
First Published - May 28, 2008 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement