facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

निवेशक हो जाएं सतर्क! RBI की इस चेतावनी को न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकती हैं मुश्किलें

Advertisement

आरबीआई ने वित्तीय क्षेत्र की इकाइयों को वित्तीय योजनाओं को लेकर लापरवाही बरतने के जोखिमों से भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

Last Updated- February 21, 2025 | 10:12 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बिना रेहन वाले असुरक्षित ऋणों के आवंटन में अत्यधिक बढ़ोतरी और डेरिवेटिव योजनाओं के प्रति निवेशकों की बढ़ती ललक पर चेताया है। आरबीआई ने वित्तीय क्षेत्र की इकाइयों को वित्तीय योजनाओं को लेकर लापरवाही बरतने के जोखिमों से भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने कहा, ‘असुरक्षित खंड में ऋण आवंटन में अत्यधिक तेजी देखी जा रही है। इसके साथ ही बाजार में डेरिवेटिव योजनाओं को लेकर निवेशकों में जरूरत से अधिक उत्साह देखा जा रहा है। मगर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की यह ललक निवेशकों की दीर्घ अवधि की वित्तीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकती है।‘ राव ने कहा कि वित्तीय इकाइयों की यह जिम्मेदारी है कि वह निवेशकों को डेरिवेटिव योजनाओं और ‘सट्टा आधारित निवेश’ से जुड़े जोखिमों को बारे में बताएं। उन्होंने कहा, ‘कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की ललक लोगों के लिए भीषण वित्तीय नुकसान का कारण बन सकती है।‘ डिप्टी गवर्नर ने  आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर अत्यधिक निर्भरता के खतरों के प्रति भी आगाह किया। इन दिनों वित्तीय क्षेत्र में एआई का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है जिससे सहूलियत बढ़ने के साथ ही जोखिम भी बढ़ गए हैं।

राव ने कहा, ‘इन दिनों एआई तकनीक आने के बाद लोग स्वचालित प्रणालियों के इस्तेमाल करते वक्त लापरवाही बरतने लगे हैं जो अच्छी बात नहीं है। यह स्थिति उस मोड़ तक पहुंच गई है जहां अधिक संवेदनशील एवं सावधानी की जरूरत वाली परिस्थितियों में भी लोग तकनीक पर जरूरत से अधिक निर्भर रहने लगे हैं।‘ उन्होंने कहा कि अल्गोरिद्म तकनीक महत्त्वपूर्ण जानकारियां देने के साथ क्षमता बढ़ाने में भी कारगर हो सकती है मगर इसे केवल सहायक के रूप में देखा जाना चाहिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते वक्त दिमाग पर इसे हावी नहीं होने देना चाहिए। राव ने कहा, ‘जैसा कि एक पुरानी कहावत है, सभी प्रारूपों या मॉडलों के साथ कुछ न कुछ बात जरूर होती है मगर हमें यह देखना चाहिए कि उनसे जुड़ी किन खूबियों का लाभ उठाया जा सकता है।’

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को जागरूक बनाने के लिए आरबीआई वित्तीय क्षेत्र के दूसरे नियामकों के साथ प्रगतिशील कदम उठा रहा है। राव ने कहा, ‘वित्तीय क्षेत्र की इकाइयों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। वित्तीय योजनाओं के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं होने से लोग झांसे में आ जाते है जिससे वित्तीय तंत्र पर लोगों का विश्वास कमजोर हो जाता है।’ डिप्टी गवर्नर ने कहा कि जन धन योजना के माध्यम से भारत ने लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण प्रगति की है मगर इन खातों (जन धन खातों) का इस्तेमाल अब भी एक चुनौती है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जन धन योजना की वजह से देश के 80 प्रतिशत वयस्कों के बैंकों में खाते खुल गए हैं।

आरबीआई के वित्तीय समावेशी सूचकांक के अनुसार मार्च 2024 तक देश में वित्तीय समावेशन 64.2 फीसदी हो गया,जो मार्च 2023 में 60.1 फीसदी और 2017 में 43.4 फीसदी स्तर पर था। यह सूचकांक तीन उप-सूचकांकों पहुंच, गुणवत्ता और इस्तेमाल पर आधारित है।

Advertisement
First Published - February 21, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement