facebookmetapixel
Advertisement
चटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बातDr Reddy’s में बड़ी गड़बड़ी! दवा उत्पादन रुका, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट; अब शेयर खरीदें या रुकें?E20 वाहनों पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाब

इंडसइंड बैंक का मुनाफा 53 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:01 PM IST

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ एकल आधार पर सितंबर तिमाही में 53.2 फीसदी घटकर 647.04 करोड़ रुपये रह गया, जिसकी वजह प्रïावधान में हुई भारी बढ़ोतरी रही। पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 1,387.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। बैंंक का शेयर आज बीएसई पर 492.4 रुपये प्रति शेयर प  र स्थिर बंद हुआ।
बैंंक की शुद्ध ब्याज आय 13 फीसदी बढ़कर 3,277.99 करोड़ रुपये रही जबकि शुद्ध ब्याज मार्जिन सुधरकर 4.16 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.10 फीसदी रही थी। मार्जिन को और सहारा मिलेगा क्योंकि बैंक ने अतिरिक्त नकदी उधारी गतिविधियों में लगाना शुरू कर दिया है और ये बातें बैंक के प्रबंध निदेशक सुमंत कठपालिया ने कही। क्रमिक आधार पर शुद्ध ब्याज मार्जिन जून तिमाही में 4.28 फीसदी रहा था।
बैंक की अन्य आय 10 फीसदी घटकर 1,553.8 करोड़ रुपये रही। सितंबर तिमाही में बैंक का प्रावधान 166 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 737 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही में बैंक ने कोविड के लिए 952 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया और कोविड के लिए कुल प्रावधान 2,155 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बैंक का सकल एनपीए घटकर 2.21 फीसदी रह गया, जो पहले 2.19 फीसदी रहा था। शुद्ध एनपीए घटकर 0.52 फीसदी रह गया, जो पहले 1.12 फीसदी रहा था।

Advertisement
First Published - October 31, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement