facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 की पाबंदियां लागू, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ कैटेगरी में पहुंची Chana Price: चना हुआ गरम, आवक घटने और निचले भाव पर खरीद बढ़ने से भाव चढ़ेम्युचुअल फंड में महिला निवेशकों का AUM FY26 में ₹11 लाख करोड़ के पार, SIP में 29% हिस्सेदारीExplainer: क्या सिर्फ परिवार की प्रॉपर्टी में रहने से मिल जाता है मालिकाना हक? जानिए कानून क्या कहता हैThe Wealth Company बनी EGR से जुड़ने वाली पहली AMC, अब NSE पर मिलेगा शेयर की तरह सोनाBharat Electronics Q4 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹2,225 करोड़ के पार, रेवेन्यू में भी 12% की जोरदार बढ़ोतरीIndia Markets Outlook: लंबी अव​धि में ग्रोथ की संभावना मजबूत, मार्च 2027 तक 29,000 पर पहुंच सकता है निफ्टीICICI PRU MF ने लॉन्च किए 2 नए SIF, लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर फोकस; किन निवेशकों के लिए हैं बेहतर?Angel One से MCX तक क्यों दौड़ रहे हैं ये शेयर? निवेशकों में खरीदारी की होड़रेलवे के कर्मचारी दें ध्यान! सरकार ने पेंशन प्रोसेसिंग नियमों में किया बदलाव, PPO के लिए नई गाइडलाइन जारी

IT सेक्टर के नतीजों पर बाजार की नजर; एक्सपर्ट ने बताए 2 शेयर, 30% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

निफ्टी IT 38,500 के अहम स्तर के पास अटका है। Q3 नतीजों से पहले एक्सपर्ट ने Tata Elxsi और LTTS पर दांव लगाने की सलाह दी है।

Last Updated- January 09, 2026 | 1:09 PM IST
IT Sector Stocks

IT Sector Stocks: जनवरी में शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद निफ्टी आईटी इंडेक्स अब तक करीब 0.6 फीसदी की बढ़त बनाए हुए है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह इंडेक्स ज्यादातर 37,700 से 38,700 अंक के दायरे में ही घूमता रहा है। अगले हफ्ते आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियां अपने तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी करने वाली हैं। 12 जनवरी (सोमवार) को TCS और HCL Technologies नतीजों से सीजन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 13 जनवरी को Tata Elxsi, 14 जनवरी को Infosys, 15 जनवरी को L&T Technology Services (LTTS) और 16 जनवरी को Wipro अपने नतीजे जारी करेंगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इन नतीजों से Nifty IT में तेजी आएगी या गिरावट?

Nifty IT chart

इस पर Mirae Asset Sharekhan के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट कुणाल शाह का कहना है कि निफ्टी आईटी इंडेक्स को 38,500 अंक के पास मजबूत रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। यह स्तर इसलिए अहम है क्योंकि यह दिसंबर 2024 के ऊपरी स्तर से अप्रैल 2025 के निचले स्तर तक आई गिरावट का 50 फीसदी फिबोनाची लेवल है। उनके मुताबिक, निफ्टी आईटी फिलहाल 36,000 से 38,500 के बड़े दायरे में फंसा हुआ है। अगर इंडेक्स इस रेंज के ऊपर या नीचे पक्के तौर पर निकलता है, तो इसके बाद एक तरफा तेज मूव देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी आईटी 38,500 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो यह तेजी का संकेत होगा और इंडेक्स 43,000 अंक तक जा सकता है। मौजूदा स्तर से यह करीब 12.7 फीसदी की तेजी होगी।

इन IT Sector Stocks पर दांव लगाने की सलाह

टाटा एल्क्सी (Tata Elxsi)

chart

कुणाल शाह के मुताबिक, एलियट वेव थ्योरी के हिसाब से टाटा एल्क्सी ने अपना चौथा चरण पूरा कर लिया है और अब यह पांचवें चरण में प्रवेश कर चुका है, जो आमतौर पर तेज और मजबूत तेजी वाला दौर होता है।

शेयर में ₹5,500 से ₹5,300 के बीच मजबूत सपोर्ट है, जहां गिरावट पर खरीदारी देखी जा सकती है। ऊपर की तरफ़ ₹6,000 बड़ा स्तर है। अगर शेयर इस स्तर को पार करता है, तो आगे चलकर यह ₹7,500 तक जा सकता है। मौजूदा भाव से इसमें करीब 30 फीसदी तक की तेजी की संभावना बताई जा रही है।

L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS)

chart

LTTS फिलहाल ₹4,200 के आसपास एक अहम सपोर्ट जोन पर ट्रेड कर रहा है। यहां से शेयर में खरीदारी आने की संभावना है। ऊपर की तरफ ₹4,725 बड़ा रुकावट स्तर है। अगर शेयर इसके ऊपर निकलता है, तो यह ₹5,150–₹5,200 तक जा सकता है, यानी करीब 18 फीसदी की तेजी संभव है। हालांकि, जोखिम को देखते हुए इस शेयर में ₹4,000 के नीचे क्लोजिंग पर स्टॉप-लॉस लगाने की सलाह दी गई है।

कुल मिलाकर, आईटी कंपनियों के नतीजे आने वाले दिनों में निफ्टी आईटी इंडेक्स की दिशा तय कर सकते हैं। निवेशकों की नजर अब 38,500 के स्तर पर टिकी हुई है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement