facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दरएचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:31 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा मई महीने की शुरुआत में रीपो दर में बढ़ोतरी के बाद आज दो कर्जदाताओं ने कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
मॉर्गेज कर्जदाता हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इस बार 5 आधार अंक की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 जून से प्रभावी होगा।
 रीपो दरों में बढ़ोतरी के बाद पिछले महीने एचडीएफसी ने दर में 30 आधार अंक बढ़ोतरी की थी।
एक बयान में कंपनी ने कहा, ‘एचडीएफसी ने आवास ऋण पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) बढ़ा दिया है, जो आवास ऋण के समायोजन दर (एआरएचएल) का मानक है। इसमें 5 आधार अंक की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 जून, 2022 से प्रभावी होगा।’
इसके बाद नए ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 35 आधार अंक ज्यादा हो गई हैं। जबकि पुराने ग्राहकों के लिए दरें 40 आधार अंक अधिक हो गई हैं। इसके पहले कर्जदाता ने मौजूदा ग्राहकों के लिए ब्याज दर में 5 आधार अंक बढ़ोतरी की थी।
 
आईसीआईसीआई बैंक काएमसीएलआर 30 आधार अंक बढ़ा
उधर निजी क्षेत्र के दूसरे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने फंड की लागत में 30 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि 1 जून से प्रभावी होगी।
इसके साथ ही ओवरनाइट और एक माह का एमसीएलआर 7.30 प्रतिशत, 3 माह का एमसीएलआर 7.35 प्रतिशत, 6 माह का एमसीएलआर 7.50 प्रतिशत और 1 साल का एमसीएलआर 7.55 प्रतिशत हो गया है।
एमपीसी द्वारा बेंचमार्क रीपो रेट में 4.49 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने के बाद हुआ है। महंगाई बढ़ने के जोखिम के कारण एमपीसी ने ऐसा किया है।
साथ ही केंद्रीय बैंक ने संकेत दिए हैं कि कम ब्याज दर का दौर अब खत्म होने वाला है। अगस्त 2018 के बाद 45 महीनों में यह दरों में पहली बढ़ोतरी है।

Advertisement
First Published - June 2, 2022 | 1:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement