facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

HDFC Bank Q1 Update: पहली तिमाही में डिपॉजिट में 16% उछाल, इंडस्ट्री औसत को छोड़ा पीछे

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 13 जून को समाप्त पखवाड़े में प्रणाली में ऋण वृद्धि सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़ी।

Last Updated- July 05, 2025 | 9:32 AM IST
HDFC Bank
Representative Image

HDFC Bank Q1 Update: एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 16.2 वृद्धि के साथ 27.64 लाख करोड़ रुपये की राशि जमा की। देश के सबसे बड़े इस निजी बैंक की जमा दर उद्योग से 500-600 आधार अंक अधिक रही। एचडीएफसी बैंक में जमा राशि क्रमिक आधार पर 1.8 प्रतिशत बढ़ी।

भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 13 जून को समाप्त पखवाड़े में प्रणाली में ऋण वृद्धि सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़ी। इसी अवधि के दौरान जमा वृद्धि सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत रही और यह ऋण वृद्धि से अधिक रही।

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 49,300 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी। इस बैंक ने वित्त वर्ष 25 में 3.35 लाख करोड़ रुपये की जमा राशि जुटाई थी। इस क्रम में बैंक ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 1.5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 63,500 करोड़ और वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

तिमाही बैंकों का प्रदर्शन

आईडीबीआई बैंक ने शुक्रवार को जानकारी दी कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में शुद्ध ऋण 9 प्रतिशत बढ़कर 2.12 करो़ड़ रुपये हो गया जबकि इस अवधि में जमा राशि 7 प्रतिशत बढ़कर 2.97 लाख करोड़ रुपये हो गई।

सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ इंडिया का वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में घरेलू ऋण सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत बढ़कर 5.65 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि जमा राशि सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़कर 7.10 लाख करोड़ रुपये हो गई।

पुणे स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ऋण वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 15.36 प्रतिशत बढ़कर 2.41 लाख करोड़ रुपये हो गए जबकि इस अवधि में जमा राशि सालाना आधार पर 14.08 प्रतिशत बढ़कर 3.05 लाख करोड़ रुपये हो गई।

निजी क्षेत्र के आरबीएएल बैंक के ऋण वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 96,704 करोड़ रुपये हो गए जबकि इस अवध में जमा राशि सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गई।

कोलकाता स्थित बंधन बैंक के ऋण वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - July 5, 2025 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement