facebookmetapixel
Advertisement
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजह

सरकारी बैंक आएंगे पीई क्षेत्र में

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:20 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ऐसे दिशानिर्देश तैयार करने में जुटा है जिसकेतहत सरकारी बैंकों को प्राइवेट इक्विटी के करोबार में उतरने की छूट होगी।


यह इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि इससे पहले आरबीआई ने सरकारी बैंकों के प्राइवेट इक्विटी के कारोबार में भाग लेने पर गंभीर आपत्ति जताई थी।

इस पूरी घटना पर नजर रख रहे सूत्रों का क हना है कि सरकारी बैंकों के प्राइवेट इक्विटी में भागीदारी को लेकर दिशानिर्देश लगभग तैयार है और मौजूदा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक नए दिशानिर्देशों की घोषणा किए जाने की संभावना है। हालांकि इस बाबत जब आरबीआई को मेल भेजा गया तो बैंकिंग नियामक की तरफ से इस बारे में कोई जवाब नहीं आया।

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने मुंबई स्थित पीई कंपनी सेग कैपिटल फंड्स मैंनेजमेंट में 19.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी लेकिन आरबीआई की इस पर औपचारिक सहमति नहीं मिलने के कारण इस सौदे पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है।

इसकेअलावा एसबीआई  यूनिटेक इन्वेस्टर्स और साउथ इंडियन रियल एस्टेट में भी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा था। आरबीआई की डिप्टी गवर्नर श्यामला गोपीनाथ, जो एसबीआई के निदेशक मंडल में केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में भी शामिल हैं, ने एसबीआई के पीई कारोबार में उतरने पर सवाल खड़े कर दिए थे।

मौजूदा नियम के अनुसार बैंक अपनी कुल परिसंपत्ति का केवल 20 फीसदी हिस्सा ही प्रत्यक्ष तौर पर निवेश कर सकते हैं जबकि अप्रत्यक्ष तौर  पूंजी बाजार में कुल परिसंपत्ति का 20 फीसदी हिस्सा ही निवेश कर सकते हैं।

अगर इन दोनों प्रावधानों को इकट्ठे देखा जाए तो बैंकों को पूंजी बाजार में अपनी कुल परिसंपत्ति का 40 फीसदी तक ही निवेश करने की अनुमति है। इधर सरकारी बैंकों में प्राइवेट इक्विटी कारोबार में उतरने की दिलचस्पी जगी है।

इसी क्षेत्र के अन्य एक अन्य बैंक आईडीबीआई बैंक ने पिछले साल आरबीआई से पीई कारोबार में उतरने की अनुमति मांगी थी। जहां तक निजी क्षेत्र के बैंकों की बात है, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के नियंत्रण में पहले से ही इक्विटी फर्म हैं जबकि यस बैंक इस साल दो तिहाई पूंजी निवेश करने की योजना बना रहा है।

सरकारी क्षेत्र का ही केनरा बैंक पीई कारोबार में काफी आगे रहा है और इसने करीब 80 से ज्यादा कंपनियों में निवेश किया है।

Advertisement
First Published - January 28, 2009 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement