facebookmetapixel
Advertisement
Reliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजीट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआ

निवेश बैंकों को मिलने वाला शुल्क 17 साल की ऊंचाई पर

Advertisement

कुल मिलाकर निवेश बैंकिंग गतिविधियों के जरिये जुटाई गई अनुमानित शुल्क राशि पहली छमाही में 11 प्रतिशत घटकर 53.04 करोड़ डॉलर रही।

Last Updated- July 10, 2024 | 9:50 PM IST
बैंक जमा की तुलना में ऋण वृद्धि अधिक होने से नकदी की चुनौतियां संभवः रिपोर्ट Cash challenges possible due to credit growth being higher than bank deposits: Report

कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली छमाही के दौरान इक्विटी शेयर बिक्री प्रबंधन के लिए निवेश बैंकों को मिली शुल्क राशि 24.4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। वित्तीय बाजार के आंकड़े मुहैया कराने वाली एलएसईजी डेटा ऐंड एनालिटिक्स के अनुसार यह वर्ष 2007 के बाद से पहली छमाही में निवेश प्रबंधन बैंकों मिलने वाली सबसे अधिक रकम है।

इक्विटी पूंजी बाजार (ECM) गतिविधियों के माध्यम से जुटाई गई पूंजी 2.5 गुना बढ़कर 29.5 अरब डॉलर हो गई जो रकम प्राप्ति के मामले में अब तक का सबसे बड़ा छमाही आंकड़ा है। ईसीएम में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO), अनुवर्ती पेशकश, जैसे ब्लॉक डील, अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश (FPO) और पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) शामिल हैं।

भारतीय कंपनियों ने 4.4 अरब डॉलर जुटाए जो 2023 की पहली छमाही की तुलना में लगभग दोगुनी रकम है। निर्गमों की संख्या में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहली छमाही के दौरान अनुवर्ती पेशकशों ने कुल ईसीएम उगाही में का 85 प्रतिशत योगदान दिया।

वर्ष के दौरान सबसे बड़े ईसीएम लेनदेन में वोडाफोन आइडिया का 2.16 अरब डॉलर का एफपीओ, बीएटी पीएलसी का आईटीसी में 2.11 अरब डॉलर का विनिवेश और इंडस टावर में वोडाफोन पीएलसी की 1.8 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बिक्री शामिल थी।

एलएसईजी ने रिपोर्ट में कहा है, ‘औद्योगिक क्षेत्र ने 6.3 अरब डॉलर मूल्य की 21.4 प्रतिशत बाजार भागीदारी के साथ देश की ईसीएम गतिविधि में बड़ा योगदान दिया जो एक साल पहले की तुलना में 96.2 प्रतिशत की वृद्धि थी। दूरसंचार ने 16.6 प्रतिशत बाजार भागीदारी हासिल की। उसका कोष जुटाने से संबंधित आंकड़ा 2023 की पहली छमाही के मुकाबले तेजी से बढ़ा। वित्तीय क्षेत्र ने शीर्ष तीन में जगह बनाई और 14.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। वित्तीय क्षेत्र ने 4.3 अरब डॉलर जुटाए जो एक साल पहले के मुकाबले 57.2 प्रतिशत अधिक है।’

इस बीच, सिटी ईसीएम में शीर्ष पर रहा है। उसने 3.3 अरब डॉलर की रकम जुटाई और 11.3 प्रतिशत की बाजार भागीदारी हासिल की। जेफरीज, कोटक महिंद्रा बैंक, आईआईएफएल और बोफा सिक्योरिटीज दूसरे स्थान के आसपास रहे और उन्होंने 9.2 प्रतिशत से 8.2 प्रतिशत के बीच बाजार भागीदारी हासिल की।

कुल मिलाकर निवेश बैंकिंग गतिविधियों के जरिये जुटाई गई अनुमानित शुल्क राशि पहली छमाही में 11 प्रतिशत घटकर 53.04 करोड़ डॉलर रही। भारत से संबंधित विलय-अधिग्रहण गतिविधियां 2024 की पहली छमाही में 37.3 अरब डॉलर पर पहुंच गईं जो एक साल पहले के मुकाबले 4.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement