facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

RBI के आंकड़ों में खुलासा: अप्रैल में क्रेडिट कार्ड से खर्च 18% बढ़ा, HDFC और SBI रहे सबसे आगे

Advertisement

सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खर्च सालाना आधार पर 26.47 प्रतिशत बढ़कर 51,724 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- May 23, 2025 | 11:02 PM IST
Credit Card
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बहरहाल उच्च आधार के कारण मार्च की तुलना में यह खर्च 8.7 प्रतिशत कम है। मार्च में क्रेडिट कार्ड से खर्च 4 महीने के उच्च स्तर 2.01 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

यह भी पढ़ें…बिना क्लेम वाले खातों को एक्टिव करने के लिए RBI का नया निर्देश, हर ब्रांच में KYC अपडेट की सुविधा जरूरी

सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खर्च सालाना आधार पर 26.47 प्रतिशत बढ़कर 51,724 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं एसबीआई कार्ड से खर्च 19.6 प्रतिशत बढ़कर29,415 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्डों से खर्च 19.30 प्रतिशत बढ़कर 35,079 करोड़ रुपये और ऐक्सिस बैंक से खर्च 14.68 प्रतिशत बढ़कर 21,201 करोड़ रुपये हो गया है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि कार्ड से व्यय वित्त वर्ष 2026 में स्थिर बना रहेगा, जिसे खपत में वृद्धि से समर्थन मिलेगा।  बहरहालउन्हें उम्मीद है कि नए कार्डों में शुद्ध वृद्धि सीमा के भीतर रहेगी क्योंकि कर्जदाता ऋण की गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं और ज्यादा अधिग्रहण के बजाय मौजूदा ग्राहकों को क्रॉस सेल पर है।  अप्रैल 2025 में क्रेडिट कार्ड जारी करने में सालाना आधार पर 7.67 प्रतिशत वृद्धि हुई है और यह 11.04 करोड़ रहा है। यह मार्च 2025 की तुलना में 0.5 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement