facebookmetapixel
Advertisement
EPF Scheme 2026: PF के 74 साल पुराने नियम बदले, जानिए आपकी सैलरी और ब्याज पर क्या होगा असरBlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से अब सोने में निवेश का मौका, लॉन्च हुआ पहला फिजिकल कमोडिटी गोल्ड फंडसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछला

‘बैड बैंक’ के गठन की राह साफ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:01 AM IST

राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (एनएआरसीएल) के गठन की राह साफ करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रतिभूति रसीदों को सरकार की गारंटी मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन रसीदों का इस्तेमाल कर्जदाताओं के फंसे कर्ज को खरीदने के लिए किया जाएगा। इस तरह की गारंटी के लिए सरकार ने 31,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। 
एनएआरसीएल द्वारा कर्जदाताओं के फंसे कर्ज को खरीदने के लिए जारी की जाने वाली प्रतिभूति रसीद पर केंद्र सरकार गारंटी मुहैया कराएगी। बैंक अपनी मूल संपत्ति का स्थानांतरण शुद्ध बुक वैल्यू पर एनएआरसीएल को स्थानांतरित करेंगे। प्रस्तावित बैड बैंक या एनएआरसीएल कर्ज के लिए सहमति वाली राशि का 15 प्रतिशत तक नकद भुगतान करेगा, जबकि शेष 85 प्रतिशत का भुगतान सरकार द्वारा गारंटीशुदा प्रतिभूति रसीदों से दिया जाएगा।
शुरुआती मूल्य के मुकाबले नुकसान होने की स्थिति में सरकार की गारंटी मुहैया कराई जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को किए जाने की संभावना है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने सरकार की गारंटी करीब 31,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था, जिसे बैड बैंक स्थापित करने का काम सौंपा गया है। 

पिछले महीने आईबीए ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में 6,000 करोड़ रुपये के एनएआरसीएल के  गठन के लिए आवेदन दिया था। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट की मंजूरी जरूरी थी, क्योंकि एनएआरसीएल द्वारा जारी प्रतिभूति रसीदों पर सॉवरिन गारंटी दी जानी है। सूत्रों ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस साल बजट में घोषित बैड बैंक परिचालन में आ सकेगा। 
वित्त मंत्री ने 2021-22 के बजट में घोषणा की थी कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की दबाव वाली संपत्तियों के उच्च स्तर के प्रावधान के लिए बैंक के बहीखातों को साफ करने के उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा था, ‘मौजूदा दबाव वाले कर्ज को लेने और उसके समेकन के लिए एक संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड और संपत्ति प्रबंधन कंपनी का गठन किया जाएगा।’ 

Advertisement
First Published - September 16, 2021 | 6:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement