facebookmetapixel
Advertisement
Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजर

ऐक्सिस बैंक भी म्युचुअल फंड में

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:06 AM IST

देश का तीसरा सबसे बड़ा निजी बैंक ऐक्सिस बैंक अगले 6 से 8 महीनों में म्युचुअल फंड कारोबार में कदम रखने की तैयारी में है।


बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूंजी बाजार के प्रमुख सिद्धार्थ रथ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) शुरू करने के लिए बैंक को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बैंक को शेयर बाजारों के संभलने का इंतजार है ताकि वह अपना पहला फंड उतार सके।

रथ ने बताया, ‘हमें पिछले हफ्ते ही सेबी से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। हमारा पहला फंड बाजार और निवेशकों की हालत देखकर ही उतारा जाएगा। हमारे पोर्टफोलियो में इक्विटी, लिक्विड और डेट फंडों का संतुलन रहेगा।’

म्युचुअल फंड कारोबार में कदम रखने के साथ ही ऐक्सिस बैंक 36वां एएमसी बन जाएगा। यह बात दीगर है कि इस समय म्युचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन वाली संपत्ति में  गिरावट दर्ज की जा रही है।

अक्टूबर के अंत में इस संपत्ति का आंकड़ा 4,32,000 करोड़ रुपये था जो अक्टूबर 2007 की तुलना में 19 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - November 25, 2008 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement