facebookmetapixel
Advertisement
2023 के बाद पहली बार! US बॉन्ड यील्ड 5% पर पहुंचा, शेयर बाजार के लिए बढ़ी टेंशन?Tata Sons IPO की बढ़ी संभावना! RBI से झटका मिलने के बाद अब क्या होगा अगला कदम?सऊदी पाइपलाइन के हफ्तों तक बंद रहने की खबर से तेल बाजार में हाहाकार, $110 के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड19 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है मॉनसून की वापसी, इस सीजन में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिशRBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, क्या अक्टूबर में बढ़ेगी लोन EMI?Jio-Airtel और Vi में क्यों छिड़ी नई जंग? क्या है MNP विवाद, जिसकी जांच कर रहा है TRAINSE IPO: कमाई घटी लेकिन वैल्यूएशन 43 गुना; निवेश से पहले समझें ये 5 जरूरी बातेंअमेरिका में पढ़ने का देख रहे हैं सपना? OPT फीस बढ़ाने वाला प्रस्ताव आगे बढ़ा, यहां समझें पूरा मामलाGold Price: गणेश चतुर्थी के दिन गिरा सोने का भाव, चांदी भी ₹4000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें ताजा रेट्सअब सिर्फ ‘Hello’ लिखकर जानें PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस, EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप पर नई सुविधा

Axis : सिटी पोर्टफोलियो 2025 के बाद हो सकता है लाभकारी

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 9:51 PM IST
Axis: City portfolio can be profitable after 2025

विश्लेषकों का मानना है कि सिटीबैंक इंडिया के उपभोक्ता व्यवसाय का ऐक्सिस बैंक द्वारा किया गया अधिग्रहण बैंक के लिए वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही या वित्त वर्ष 2026 में ही लाभकारी बन सकेगा और ऋणदाता को चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में नुकसान हो सकता है।

बैंक ने बुधवार को घोषणा की कि उसने सिटीबैंक इंडिया के ऋण, क्रेडिट कार्ड, संपत्ति प्रबंधन, और रिटेल बैंकिंग परिचालन का 11,603 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

मैक्वेरी रिसर्च के सुरेश गणपति और परम सुब्रमण्यन ने कहा, ‘अधिग्रहण के तहत, ऐक्सिस को अगले 18 महीनों में समेकन खर्च (कर-पश्चात 1,500 करोड़ रुपये) समेत 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। इसकी वजह से अधिग्रहण से पूरा लाभ और पूंजी पर प्रतिफल (आरओई) हमारी नजर में वित्त वर्ष 2026 से ही मिल पाएगा।’

एमके रिसर्च के विश्लेषकों का मानना है कि रिटेल आधारित मुख्य लाभ में सुधार, उचित मूल्यांकन को देखते हुए वे इस शेयर पर सकारात्मक बने हुए हैं।

मोतीलाल ओसवाल के नितिन अग्रवाल और यश अग्रवाल का कहना है, ‘दीर्घावधि में, इस सौदे की सफलता इस पर निर्भर करेगी कि ऐक्सिस बैंक अपने सभी बैंकिंग उत्पाद सिटी ग्राहकों को किस तरह से बेचने में सफल रहता है और सिटी की प्रख्यात डिजिटल एवं परिचालन प्रक्रियाओं का लाभ उठाने में कामयाब रहता है।’

जिस दिन (सोमवार) अधिग्रहण सौदा हुआ, उस दिन ऋणदाता का शेयर 2.5 प्रतिशत तक चढ़ गया था, लेकिन उसके बाद गुरुवार को इसमें करीब 2.30 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement