facebookmetapixel
Advertisement
Knack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजार

MP Elections: बीजेपी ने जारी की कैंडीडेट्स की दूसरी लिस्ट

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि पहली लिस्ट में भी 39 उम्मीदवारों के ही नाम पार्टी ने घोषित किए थे।

Last Updated- September 25, 2023 | 9:46 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

मध्यप्रदेश चुनावों के लिए बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दिलचस्प बात है कि उन्होंने दूसरी लिस्ट में भी 39 कैंडीडेट्स के नाम जारी किए हैं। इस लिस्ट में पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दी है। नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल, मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर वहीं निवास से फग्गन पटेल को टिकट दी गई है। गौर करने वाली बात है कि पहली लिस्ट में भी 39 उम्मीदवारों के ही नाम पार्टी ने घोषित किए थे।

छतरपुर की राजनगर सीट पर एक बार फिर से बीजेपी ने अरविन्द पटेरिया पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि 2018 चुनाव में अरविन्द कांग्रेस के विक्रम सिंह से बेहद कम अंतर से हारे थे।

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 13 सितंबर 2023 को हुई थी। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विचार विमर्श के बाद केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 39 नामों के लिए अपनी स्वीकृति दी।

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव दिसंबर के अंत तक हो सकते हैं। इस दौरान राज्य की 230 सीटों पर चुनाव होने हैं।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement