facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

गोयल ने उस वक्त इस्तीफा दिया है जब उनके कार्यकाल के तीन साल बाकी थे।

Last Updated- March 09, 2024 | 9:39 PM IST
Election Commissioner Arun Goel

लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम की घोषणा से कुछ देर पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। गोयल के इस्तीफे के बाद, अब राजीव कुमार ही भारत के चुनाव आयोग के प्रमुख पद पर बचे हैं।

गोयल ने उस वक्त इस्तीफा दिया है जब उनके कार्यकाल के तीन साल बाकी थे। फरवरी में अनूप पांडे के रिटायरमेंट होने के बाद एक और चुनाव आयुक्त का पद पहले से ही खाली था।

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 में बताए गए कानून के अनुसार, राष्ट्रपति ने चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल का इस्तीफा 9 मार्च, 2024 से स्वीकार कर लिया है।

गोयल 21 नवंबर, 2022 को भारत के चुनाव आयुक्त बने थे। उन्होंने 37 सालों से अधिक समय तक पंजाब कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में कार्य किया और भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव के रूप में रिटायर हुए।

7 दिसंबर, 1962 को पटियाला में जन्मे गोयल के पास पंजाबी विश्वविद्यालय से गणित में MSC की डिग्री है। उनके पास चर्चिल कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से डेवलपमेंट अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी है और उन्होंने अमेरिका में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

First Published - March 9, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट