facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 साल के निचले स्तर पर 52.9Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Whatsapp पर ‘विकसित भारत’ संदेश भेजना तुरंत बंद करें…EC का सरकार को निर्देश

Advertisement

मंत्रालय ने आयोग को सूचित किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र के साथ जारी संदेश 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे।

Last Updated- March 21, 2024 | 3:12 PM IST
Election Commission to announce assembly elections for Delhi today

इलेक्शन कमीशन (EC) ने गुरुवार को केंद्र को निर्देश दिया कि वह ‘‘विकसित भारत संपर्क’’ के तहत बड़ी संख्या में व्हाट्सएप संदेश भेजना तुरंत बंद करे। ‘‘विकसित भारत संपर्क’’ का उद्देश्य सरकार की विभिन्न पहल को रेखांकित करना है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस संबंध में निर्देश जारी किया। आयोग ने कहा, ‘‘यह कदम चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा लिए गए निर्णयों का हिस्सा है।’’

उसने मंत्रालय से इस मामले पर अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। मंत्रालय ने आयोग को सूचित किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र के साथ जारी संदेश 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे।मंत्रालय ने आयोग को सूचित किया था कि कुछ संदेश संभवतः नेटवर्क संबंधी कारणों की वजह से प्राप्तकर्ताओं तक देरी से पहुंच सके।

आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार की विभिन्न पहल को रेखांकित करने वाले ऐसे संदेश अभी भी आम जनता के फोन पर भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने इस संदेश पर आपत्ति जताई थी और आयोग से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement