facebookmetapixel
Advertisement
E20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौता

MP: चुनावी अभियान को लेकर अमित शाह की समीक्षा बैठक स्थगित

Advertisement

किसानों और आदिवासियों की बड़ी आबादी वाले इस संभाग में कुल 37 विधानसभा सीटें हैं।

Last Updated- October 30, 2023 | 12:55 PM IST
File Photo: Union Home Minister Amit Shah

मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में सोमवार को होने वाली समीक्षा और मूल्यांकन बैठक स्थगित कर दी गई। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आलोक दुबे ने यह जानकारी दी। दुबे ने बताया, ‘‘इंदौर संभाग में भाजपा के चुनाव अभियान को लेकर शाह की अगुवाई में होने वाली समीक्षा और मूल्यांकन बैठक स्थगित कर दी गई है। इस बैठक की नयी तारीख अभी तय नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के पर्चा दाखिल करने के वास्ते 30 अक्टूबर (सोमवार) आखिरी तारीख है और इंदौर संभाग में भाजपा के कई उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। दुबे के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की रैलियों के आयोजन के मद्देनजर इंदौर संभाग में भाजपा के चुनाव अभियान को लेकर शाह की अगुवाई वाली समीक्षा और मूल्यांकन बैठक स्थगित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस अहम बैठक में इंदौर संभाग के 50 प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों को हिस्सा लेना था। किसानों और आदिवासियों की बड़ी आबादी वाले इस संभाग में कुल 37 विधानसभा सीटें हैं। वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा को इस क्षेत्र में कांग्रेस के हाथों बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement