भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की गई। यह बातचीत आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है। इन संवादों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना तथा निर्वाचन प्रणाली में पारदर्शिता और समावेशिता लाना है।
चुनाव आयोग ने बताया कि पिछले 150 दिनों में हुईं 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गई, जिसमें से 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) द्वारा, 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) द्वारा और 3,879 बैठकें मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (EROs) द्वारा की गई। इन बैठकों में 28,000 से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
निर्वाचन आयोग का यह संवाद कार्यक्रम एक बहुप्रतीक्षित पहल है, जिसमें राजनीतिक दलों को अपनी चिंताएं, सुझाव और समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। इससे कानूनी ढांचे के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और बेहतर बनाने में सहयोग मिलता है।
इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के प्रमुख राजनैतिक दलों के साथ हुई बैंठकों का ब्यौरा जारी किया। आयोग ने कदम उस समय उठाया जब विपक्षी दलों के संगठन के सांसदों ने सोमवार को संसद से आयोग मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च किया था।
क्रमांक | पार्टी का नाम | प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व | बैठक की तारीख |
1 | बहुजन समाज पार्टी (BSP) | कुमारी मायावती | 6 मई 2025 |
2 | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | श्री जगत प्रकाश नड्डा | 8 मई 2025 |
3 | मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) | श्री एम.ए. बेबी | 10 मई 2025 |
4 | नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) | श्री कॉनराड संगमा | 13 मई 2025 |
5 | आम आदमी पार्टी (AAP) | श्री अरविंद केजरीवाल | 15 मई 2025 |
क्रमांक | पार्टी का नाम | प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व | बैठक की तारीख |
6 | तृणमूल कांग्रेस (AITC) | सुश्री चंद्रिमा भट्टाचार्य | 1 जुलाई 2025 |
7 | वाईएसआर कांग्रेस | श्री वायवी सुब्बा रेड्डी | 3 जुलाई 2025 |
8 | समाजवादी पार्टी | श्री रामगोपाल यादव | 3 जुलाई 2025 |
9 | AIMIM | श्री असदुद्दीन ओवैसी | 7 जुलाई 2025 |
10 | तेलगु देशम पार्टी | श्री पल्ला श्रीनिवास राव | 15 जुलाई 2025 |
11 | द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) | श्री एन.आर. एलांगो | 17 जुलाई 2025 |
12 | सीपीआई (माले) लिबरेशन | श्री संजय शर्मा | 22 जुलाई 2025 |
13 | टिपरा मोथा पार्टी | श्री बृशकेतु देबबर्मा | 23 जुलाई 2025 |
14 | एआईएडीएमके | श्री शन्मुगम | 24 जुलाई 2025 |
15 | शिवसेना | श्री उदय सामंत | 29 जुलाई 2025 |
16 | जनता दल (यू) | श्री अफाक अहमद खान | 31 जुलाई 2025 |
17 | इंडिजीनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा | श्री प्रेम कुमार रींग | 1 अगस्त 2025 |
18 | भारत राष्ट्र समिति (BRS) | श्री के.टी. रामा राव | 5 अगस्त 2025 |
19 | लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) | श्री ए.के. बाजपेयी | 7 अगस्त 2025 |
आयोग ने कहा कि भविष्य के चुनावों को अधिक विश्वसनीय और समावेशी बनाने की दिशा में ये पहल एक मजबूत कदम है। भारत निर्वाचन आयोग की यह संवाद श्रृंखला भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। राजनीतिक दलों के साथ सीधा संवाद कर आयोग यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर मतदाता की आवाज और हर दल की राय को महत्व मिले।