Bihar Elections 2025
Bihar Assembly Elections 2025: जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन चार सीटों के उम्मीदवार भी शामिल हैं जिसके बारे में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बताया था।
पहली सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सोनबरसा से रत्नेश सादा, मुरवा से विद्यसागर निषाद, एकमा से धूमल सिंह और राजगीर से कौशल किशोर को टिकट मिला है।
इसके अलावा कई वर्तमान विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं:
सराय रंजन से मंत्री विजय कुमार चौधरी
आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता
सिंगेश्वर से रमेश ऋषि देव
मधेपुरा से कविता साहा
महिषी से गंनेश्वर शाह
कुशेश्वरस्थान से अतिरिक कुमार
अतिरिक कुमार को अमन भूषण हजारी की जगह टिकट दिया गया है। इसी तरह बारबिघा सीट से उम्मीदवार सुधर्शन का टिकट भी वापस ले लिया गया है, लेकिन उनकी जगह नए नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
बिहार में मतदान दो चरणों में होगा — 6 नवंबर और 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। मतदाता भी इन तारीखों से पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।
वर्तमान 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग द्वारा पिछले महीने अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। 30 सितंबर तक बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं।
पुरुष मतदाता : 3.92 करोड़
महिला मतदाता : 3.50 करोड़
ट्रांसजेंडर मतदाता : 1,725
दिव्यांग मतदाता : 7 लाख
85 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ मतदाता : 4 लाख
पूरे राज्य में 90,172 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनका संचालन विशेष रूप से 292 दिव्यांग, 38 युवा कर्मियों और 1,044 महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। आरजेडी 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।
वर्तमान में 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास 131 सीटें हैं जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन के पास 111 सीटें हैं।