facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

ढाका एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रोकी गई

Advertisement

ढाका एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में लगी आग से सभी उड़ानें ठप कर दी गई हैं और दमकल व वायुसेना की संयुक्त टीमें आग पर काबू पाने के लिए काम कर रही हैं

Last Updated- October 18, 2025 | 5:48 PM IST
Dhaka Airport
ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग के बाद उठता धुंआ

शनिवार को ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्गो टर्मिनल में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 2:15 बजे गेट नंबर 8 के पास कार्गो विलेज में, जहां आयातित सामान रखा जाता है, आग की लपटें उठने लगीं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें तुरंत रोक दी गईं।

आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड, बांग्लादेश वायुसेना की फायर यूनिट और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। फायर सर्विस के प्रवक्ता ताल्हा बिन जसीम ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में नौ दमकल गाड़ियां भेजी गईं, और बाद में 15 और यूनिट्स मौके पर रवाना की गईं। बांग्लादेश नौसेना भी आग बुझाने की कोशिशों में शामिल हो गई। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, सिविल एविएशन अथॉरिटी, फायर सर्विस और वायुसेना की दो यूनिट्स मिलकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक एसएम रागिब समद ने पुष्टि की कि आग कार्गो क्षेत्र में लगी है और इसे नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग की वजह से उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। बिमान बांग्लादेश के प्रवक्ता कौसर महमूद ने कहा कि आग बुझाने के लिए टीमें पूरी ताकत से काम कर रही हैं।

फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
First Published - October 18, 2025 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement