facebookmetapixel
Advertisement
Aadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजर

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 1,700 सुरक्षा कंपनियां की जाएंगी तैनात

Advertisement

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- October 27, 2023 | 6:45 PM IST
CRPF

पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय सुरक्षा और राज्य पुलिस बलों की अनुमानित 1,700 कंपनियों को तैनात किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

नक्सली खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए केवल छत्तीसगढ़ में दो चरणों – सात नवंबर (20 सीटें) और 17 नवंबर (70 सीटें) में मतदान होगा। सूत्रों ने कहा कि इन सुरक्षा बलों की आवाजाही के लिए समन्वय प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल – सीआरपीएफ द्वारा किया जाएगा और टुकड़ियों में अन्य राज्यों की कुछ विशेष पुलिस इकाइयों के अलावा सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ जैसे अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी होंगे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में अपनी पहले से मौजूद इकाइयों के अलावा लगभग 400 कंपनियों को तैनात करेगा। छत्तीसगढ़ में उसने मुख्य रूप से नक्सल विरोधी अभियानों के लिए लगभग 25-30 बटालियनों को स्थायी रूप से तैनात किया है।

आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी सामूहिक रूप से 600 से अधिक कंपनियां भेजेंगे, जबकि बाकी कर्मी विभिन्न राज्य पुलिस बलों और इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) से लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर लगभग 1,700 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है, जिनमें लगभग 1.5 लाख कर्मचारी शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि कुछ और इकाइयों को तैयार रखा जाएगा और नवंबर के पहले सप्ताह के आसपास उन्हें भेजा जाएगा। सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 70-80 कर्मी होते हैं जबकि एक बटालियन में लगभग 1,000 जवान होते हैं।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 6:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement