facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

2000 रुपये के नोट बदलने के लिए RBI दफ्तरों के बाहर लगी लाइनें, अभी भी बदलने का है मौका

अपनी ताजा घोषणा में आरबीआई ने जनता और संस्थाओं से कहा था कि 2,000 रुपये के नोट को 30 सितंबर तक बैंक शाखा में जाकर जमा कर दें या बदल लें।

Last Updated- October 13, 2023 | 10:58 PM IST
Banks to open on sunday

वाणिज्यिक बैंकों के 2,000 रुपये के नोट लेना बंद करने के बाद लोगों ने अब उच्च मूल्यवर्ग के नोट बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 19 कार्यालयों में कतारें लगानी शुरू कर दी हैं।

आरबीआई ने इस साल 19 मई को 2,000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की थी। इस नोट की शुरुआत 2016 में नोटबंदी के बाद हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

अपनी ताजा घोषणा में आरबीआई ने जनता और संस्थाओं से कहा था कि 2,000 रुपये के नोट को 30 सितंबर तक बैंक शाखा में जाकर जमा कर दें या बदल लें। बाद में इस तारीख को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद बैंक शाखाओं में इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधाएं बंद कर दी गईं।

पिछले शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 2,000 रुपये के कुल 3.43 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गए हैं और लगभग 12,000 करोड़ रुपये के ऐसे नोट अभी भी चलन में हैं।

लोग 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए दिल्ली सहित आरबीआई के विभिन्न कार्यालयों में कतारों में खड़े देखे गए। व्यक्ति या संस्थाएं आरबीआई के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं।

First Published - October 13, 2023 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट