facebookmetapixel
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्टदिल्ली के पॉश इलाकों में घर लेना और महंगा! इंडिपेंडेंट फ्लोर की कीमतों में जबरदस्त उछालBihar Assembly Elections 2025: नीतीश के पोस्टरों से पटा पटना, समर्थकों ने कहा-‘टाइगर जिंदा है’बिहार चुनाव में बड़ा झटका! प्रशांत किशोर की जन सुराज हर सीट पर पीछे- ECI रुझानों ने चौंकायाBihar Election Results: क्या NDA 2010 की ऐतिहासिक जीत को भी पीछे छोड़ने जा रही है?Bihar Election 2025: नतीजों पर सियासत गरमाई, जदयू ने कहा ‘नीतीश का करिश्मा’, विपक्ष बोला ‘निराशाजनक’19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफाMaithili Thakur: बिहार को मिलने वाली है सबसे कम उम्र की विधायक! देखिए पहले किसने बनाया था ये रिकॉर्डमोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमान

इंडस्ट्री को दिए जाने वाले बैंक कर्ज में आई गिरावट, RBI ने आंकड़े जारी कर बताए किसने कितना लिया लोन

कृषि एवं संबंधित गतिविधियों के लिए कर्ज वृद्धि नवंबर में बढ़कर 18.2 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 14 प्रतिशत थी।

Last Updated- December 29, 2023 | 8:25 PM IST
42 thousand crores written off, 9.90 lakh crores waived off in 5 years बट्टे खाते में गए 42 हजार करोड़, 5 साल में 9.90 लाख करोड़ की कर्ज़ माफी

उद्योग जगत को बैंकों से दिए जाने वाले कर्ज की वृद्धि दर नवंबर में घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

पिछले साल इसी महीने में बैंकों द्वारा उद्योगों को दिए गए कर्ज में 13 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। नवंबर, 2023 में प्रमुख उद्योगों में, बुनियादी धातु और धातु उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण और वस्त्रों के लिए कर्ज में वृद्धि सालाना आधार पर तेज रही जबकि इंजीनियरिंग, रसायन एवं रासायनिक उत्पादों और बुनियादी ढांचे के लिए दर धीमी रही।

दूसरी ओर, कृषि एवं संबंधित गतिविधियों के लिए कर्ज वृद्धि नवंबर में बढ़कर 18.2 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 14 प्रतिशत थी।

‘बैंक कर्ज का खंडवार आवंटन – नवंबर 2023’ के आंकड़ों के अनुसार, आवास ऋण वृद्धि में नरमी के कारण नवंबर में व्यक्तिगत ऋण वृद्धि सालाना आधार पर घटकर 18.6 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल नवंबर में 19.9 प्रतिशत थी।

सेवा क्षेत्र को ऋण नवंबर में 21.9 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले यह 21.3 प्रतिशत था। नवंबर के दौरान गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की ऋण वृद्धि में कमी आई।

आरबीआई ने कहा कि यह आंकड़ा 41 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से एकत्र किया गया है, जो सभी बैंकों के कुल गैर-खाद्य कर्ज का लगभग 95 प्रतिशत है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि गैर-खाद्य बैंक ऋण में नवंबर के दौरान 16.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई, जबकि एक साल पहले यह 17.6 प्रतिशत थी।

First Published - December 29, 2023 | 8:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट