facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

2024 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3% तक कमजोर हुआ रुपया, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में संकट और व्यापार में अड़चन मुख्य कारण

साल 2024 के अंत में रुपया अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। डॉलर में सुधार का असर उभरते बाजारों की मुद्राओं पर पड़ा है। 

Last Updated- December 29, 2024 | 12:22 PM IST
Currency circulation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

2024 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन प्रतिशत कमजोर हुआ है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार में सुस्ती तथा वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से रुपया काफी प्रभावित हुआ है। हालांकि, दुनिया की अन्य मुद्राओं से तुलना करें, तो भारतीय रुपये में उतार-चढ़ाव कहीं कम रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी साल में रुपये की स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। 

साल 2024 के अंत में रुपया अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। डॉलर में सुधार का असर उभरते बाजारों की मुद्राओं पर पड़ा है। 

घटनाक्रमों से भरपूर 2024 में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले रुपये की विनिमय दर पर प्रभाव जारी रहा। रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में संकट के साथ लाल सागर के जरिये व्यापार में अड़चनों के अलावा दुनिया के कई देशों में चुनावों ने रुपये की धारणा को प्रभावित किया। 

दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा उठाए गए कदमों और अन्य वैश्विक कारकों ने न केवल रुपये-डॉलर के स्तर को प्रभावित किया है, बल्कि इसने सभी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मुद्राओं की विनिमय दरों पर भी असर डॉला। 

वास्तव में, डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये में गिरावट कम रही है। यूरो और जापानी येन की तुलना में रुपया लाभ में रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तत्कालीन गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिसंबर की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा था कि उभरते बाजारों की मुद्राओं की तुलना में भारतीय रुपये में कम अस्थिरता रही है। हालांकि, इसके बावजूद केंद्रीय बैंक रुपये-डॉलर की दर को स्थिर करने के लिए अधिक सक्रिय प्रयास कर रहा है। 

कच्चे तेल के आयत पर भारत की निर्भरता में बढ़ोतरी

कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता तथा बढ़ते व्यापार घाटे की वजह से अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ी है। 

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के निदेशक नवीन माथुर कहते हैं, ‘‘आरबीआई ने रुपये में तेज गिरावट को रोकने के लिए सक्रिय रूप से हस्तक्षेप किया है।’’ इसका पता विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों से भी चलता है। विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के आखिर के 704.89 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर से घटकर 20 दिसंबर, 2024 तक 644.39 अरब डॉलर रह गया है, जो इसका लगभग छह माह का निचला स्तर है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की बढ़त या गिरावट का प्रभाव भी शामिल रहता है। 

भारत की बाहरी चुनौतियां तेज हो गई हैं, क्योंकि चीन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि धीमी होकर 4.8 प्रतिशत रह गई है, जिससे भारतीय निर्यात की मांग कम हो गई है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में तनाव और लाल सागर संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान ने भारत सहित कई देशों के व्यापार संतुलन को प्रभावित किया है। 

प्रमुख मुद्राओं की तुलना में रुपये की दैनिक विनिमय दर के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल एक जनवरी के 83.19 प्रति डॉलर के स्तर की तुलना में 27 दिसंबर तक रुपया तीन प्रतिशत टूटा है। 27 दिसंबर को रुपया 85.59 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर था। पिछले दो माह में डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में दो रुपये की रिकॉर्ड गिरावट आई है। 

84 रुपये प्रति डॉलर को पार

बीते 10 अक्टूबर को रुपये ने 84 प्रति डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर को पार किया। 19 दिसंबर को यह और कमजोर होकर 85 प्रतिशत डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। 27 दिसंबर को दिन में कारोबार के दौरान रुपया 85.80 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर तक आया। उस दिन रुपये ने दो साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी। हालांकि, डॉलर को छोड़कर अन्य वैश्विक मुद्राओं से तुलना की जाए, तो येन के मुकाबले रुपया 8.7 प्रतिशत मजबूत हुआ है। यह एक जनवरी के 58.99 रुपये प्रति 100 येन से बढ़कर 27 दिसंबर को 54.26 रुपये प्रति 100 येन हो गया। इसी तरह, रुपये में यूरो के मुकाबले 27 अगस्त के बाद पांच प्रतिशत का सुधार हुआ है। 27 अगस्त को यह 93.75 रुपये प्रति यूरो था, जो 27 दिसंबर को 89.11 रुपये प्रति यूरो रह गया। 

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में बेहतर वृहद आर्थिक कारकों के कारण डॉलर में अभूतपूर्व तेजी आई है। यही वजह है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती को कम करने का संकेत दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात पर शुल्क बढ़ाने की मंशा जताई है। इस वजह से भी दुनियाभर के मुद्रा कारोबारियों के बीच डॉलर की मांग बढ़ी है। 

First Published - December 29, 2024 | 11:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट