facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से दबाव

रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर बंद

Last Updated- October 12, 2023 | 11:10 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 पर बंद हुआ। इसके साथ, पिछले दो दिनों से रुपये में जारी तेजी पर रोक लगा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपये में गिरावट आई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में जो लाभ दर्ज हुआ था वह रुख बाद में नरम शेयर बाजार तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी की चिंताओं के कारण पलट गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुला।

डॉलर के मुकाबले रुपया 83.12 के उच्च स्तर और 83.25 के निम्न स्तर के दायरे में करोबार करने के बाद अंत में 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्ज की। बुधवार को रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 83.18 पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, “पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण मजबूत उछाल के बाद पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है। उन्होंने कहा, ‘‘ रुपये को पूंजी बाजार की सकारात्मक तेजी से भी मदद मिली है। लेकिन दोपहर बाद कच्चे तेल में तेजी आई, जिससे रुपये पर कुछ दबाव पड़ा। कारोबार समाप्त होने के समय रुपया 83.24 पर आ गया। रुपये में उतार-चढ़ाव का दायरा सकारात्मक और 83.10-83.35 के बीच जारी रह सकता है…।’’

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि देश में मुद्रास्फीति में गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि की संभावनाओं के साथ रुपये में मामूली सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की उम्मीद है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 105.72 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 86.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 64.66 अंक की गिरावट के साथ 66,408.39 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,862.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published - October 12, 2023 | 9:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट