facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

स्टेनलेस स्टील की बढ़ रही मांग, वित्त वर्ष-25 तक सालाना 9 फीसदी की दर से बढ़ोतरी का अनुमान

Last Updated- March 30, 2023 | 6:46 PM IST
Crisil Ratings

स्टेनलेस स्टील की घरेलू मांग 2024-25 तक सालाना 9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही है। 2021-22 में स्टेनलेस स्टील की मांग 40 लाख टन थी।

क्रिसिल रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा, ‘स्टेनलेस स्टील की घरेलू मांग 2024-25 तक सालाना नौ प्रतिशत की वृद्धि (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह बीते पांच वित्त साल की 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में दोगुना है।’

मांग में वृद्धि रेलवे में स्टेनलेस स्टील को और ज्यादा अपनाने से हो रही है। बुनियादी ढांचे में व्यय के लिहाज से इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा वाहन और निर्माण क्षेत्रों में भी मांग बढ़ रही है।

क्रिसिल रेटिंग्स में निदेशक अंकित हाखू ने कहा, ‘स्टेनलेस स्टील को इसलिए ज्यादा अपनाया जाने लगा है क्योंकि यह लंबा चलता है और इसके रखरखाव में ज्यादा खर्च भी नहीं आता। रेलवे में इसकी मांग 2024-25 तक तिगुनी होने का अनुमान है और 2023-25 के दौरान इस धातु की बढ़ती मांग में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत होगी।’

इसमें कहा गया, ‘हाल में पेश बजट में रेलवे कोच के विनिर्माण के लिए आवंटन दोगुना कर 47,500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।’

First Published - March 30, 2023 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट