facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

देश में संगठित क्षेत्र में चार वित्त वर्ष में 5.2 करोड़ नए रोजगार हुए पैदा : रिपोर्ट

रोजगार के बारे में जानकारी ईपीएफओ, राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) और ईएसआईसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जारी की जा रही है।

Last Updated- September 13, 2023 | 12:30 PM IST
Employment in India

देश में संगठित क्षेत्र में वित्त वर्ष 2019-20 से 2022-23 के दौरान करीब 5.2 करोड़ नए रोजगार सृजित हुए हैं। इसमें शुद्ध रूप से 2.7 करोड़ रोजगार सृजित हुए। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), एनपीएस और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर एसबीआई रिसर्च की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

सरकार अप्रैल, 2018 से संगठित क्षेत्र में सृजित रोजगार के आंकड़े जारी कर रही है। रोजगार के बारे में जानकारी ईपीएफओ, राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) और ईएसआईसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जारी की जा रही है। संगठित क्षेत्र में सृजित रोजगार के बारे में ईपीएफओ के पिछले चार साल के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 से 2022-23 के दौरान 4.86 करोड़ अंशधारक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े।

यह भी पढ़ें : अगस्त में खुदरा महंगाई 7 फीसदी से नीचे, त्योहारों से पहले राहत

इसमें नई नौकरियों के साथ एक जगह से इस्तीफा देने के बाद दूसरी जगह नौकरी प्राप्त करने वाले शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, दोबारा नौकरी हासिल करने वाले या फिर से ईपीएफओ के अंशधारक बनने वालों को अलग कर पहली नौकरी प्राप्त करने वालों की संख्या शुद्ध रूप से 2.27 करोड़ रही। एनपीएस के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में 8.23 लाख नये अंशधारक नई पेंशन योजना से जुड़े।

इसमें राज्य सरकार के अंतर्गत 4.64 लाख, गैर-सरकारी क्षेत्रों में 2.30 लाख और केंद्र सरकार में 1.29 लाख अंशधारक जुड़े। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार साल में एनपीएस से करीब 31 लाख नये अंशधारक जुड़े। इसका मतलब है कि संचयी रूप से ईपीएफओ और एनपीएस में 5.2 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। कुल नौकरियों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें : IIP Data: जुलाई में औद्योगिक उत्पादन 5.7 प्रतिशत बढ़ा

First Published - September 13, 2023 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट