facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

दूसरी तिमाही में फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग में हुई तेज वृद्धि

Advertisement

आईएसएफ के सदस्यों का कुल औपचारिक कार्यबल 15.7 लाख है। हालांकि दूसरी तिमाही में फ्लेक्सी स्टाफिंग ने कुल 71,000 नए रोजगार का सृजन किया था।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:43 PM IST
जुलाई में 1.3 फीसदी घटी बेरोजगारी दर, शहरों के मुकाबले गांवों में हालात बेहतर Unemployment rate decreased by 1.3 percent in July, situation is better in villages than in cities

फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग (flexi staffing industry) की वृद्धि दर इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार तिमाहियों के उच्चतम स्तर 5.9 फीसदी पर पहुंच गई। यह जानकारी इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की बुधवार को जारी नवीनतम रिपोर्ट में दी गई।

‘फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग की स्टाफिंग रोजगार रिपोर्ट’ ने विभिन्न क्षेत्रों में खास कार्यों के लिए अल्पावधि की ठेके की नौकरियों पर निगाह रखी। बीती तिमाही में फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग 5.4 फीसदी की दर से बढ़ा था। आईएसएफ औपचारिक स्टाफिंग से जुड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है।

इसके अनुसार दूसरी तिमाही में प्रमुख क्षेत्रों जैसे ई-कॉमर्स, खुदरा, एफएमसीजी, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, आतिथ्य, पर्यटन, विमानन और ऊर्जा में औपचारिक स्टाफिंग में मांग बढ़ने के साथ रोजगार में वृद्धि हुई। सितंबर, 2023 तक कुल औपचारिक फ्लेक्सी कार्यबल में सामान्य फ्लेक्सी स्टाफिंग और आईटी फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग शामिल हैं।

आईएसएफ के सदस्यों का कुल औपचारिक कार्यबल 15.7 लाख है। हालांकि दूसरी तिमाही में फ्लेक्सी स्टाफिंग ने कुल 71,000 नए रोजगार का सृजन किया था। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में नए रोजगार की वृद्धि में सामान्य फ्लेक्सी स्टाफिंग का योगदान 6.1 फीसदी था।

बीती चार तिमाहियों में पहली बार आईटी स्टाफिंग में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई। आईएसएफ के वाइस प्रेजिडेंट प्रमोद पचीसिया ने बताया कि आईटी स्टाफिंग उद्योग ने बीती तीन तिमाहियों से तिमाही आधार पर सकारात्मक मजबूती पेश की है।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement